Rubina Dilaik Baby Bump: बिग बॉस 14 विनर और टीवी की लोकप्रिय एक्ट्रेस रुबीना दिलैक (Rubina Dilaik) की प्रेग्नेंसी की खबरें बीते कई दिनों से सुर्खियों में बनी हुई हैं। कई महीनों तक प्रेग्नेंसी पर चुप्पी साधने के बाद अब रुबीना ने इसकी ऑफिशियल जानकारी भी कुछ समय पहले दे दी है। जिसके बाद अब रुबीना ने सोशल मीडिया हैंडल पर अपना बेबी बंप फ्लॉन्ट किया है। रुबीना की इन बेबी बंप की तस्वीरों को देखने के बाद फैंस का दिल पसीज गया है। इन क्यूट तस्वीरों को देख फैंस एक्ट्रेस की खूबसूरती की जमकर तारीफ कर रहे हैं। कई यूजर्स का मानना है कि रुबीना के चेहरे पर प्रेग्नेंसी का ग्लो साफ नजर आ रहा है। उनके चेहरे की ये खूबसूरती केवल प्रेग्नेंसी के दौरान ही नजर आ सकता है। आइए इन फोटोज पर एक नजर डालते हैं।
Rubina Dilaik Flaunts her baby bump
यह भी पढ़ें-
रुबीना के चेहरे पर दिखा प्रेग्नेंसी का नूर
सोशल मीडिया पर रुबीना ने अपने बेबी बंप की खूबसूरत तस्वीरों को शेयर किया है। इन फोटोज में रुबीना ब्लैक कलर की आउटफिट में नजर आ रही हैं, हालांकि उनके साथ अभिनव शुक्ला उनके पति नहीं दिख रहे, जो फैंस को थोड़ा अटपटा लग रहा है। कुल मिलाकर रुबीना की इन बेबी बंप वाली तस्वीरों ने सोशल मीडिया पर सुर्खियां बटोर ली हैं। रुबीना के इन तस्वीरों को देखने के बाद फैंस उन्हें जमकर बधाई दे रहे हैं।
