YRKKH छोड़ने के बाद Romit Raaj ने दिया अपने कमबैक का हिंट, कहा 'जल्द लौटूंगा दोस्तों...'

Romit Raaj Hint Comeback After Quitting YRKKH: राजन शाही का सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' (Yeh Rishta Kya Kehlata Hai) को रोमित राज उर्फ रोहित पोद्दार ने अलविदा कह दिया है। ऐसे में अपने चाहने वालों के लिए रोमित ने एक गुड बाय मैसेज पोस्ट किया जिसमें उन्होंने कमबैक को लेकर हिंट दिया।

Romit Raaj Hint Comeback After Quitting YRKKH: स्टार प्लस का नंबर.1 सीरियल में से एक 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' इन दिनों टीवी दुनिया और लोगों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है। मेकर्स कहानी में नए-नए ट्विस्ट लाकर जनता का मनोरंजन करने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे। जैसा की सभी को मालूम है की कहानी में रोहित पोद्दार का किरदार मौत के घाट उतर चुका है। अब जिसके चलते रोमित राज ने शो को अलविदा कह दिया। अपने चाहने वालों के लिए रोमित ने एक वीडियो शेयर किया लेकिन इसमें फैंस को एक खुशखबरी भी दी।

Romit Raaj Hint Comeback After Quitting YRKKH

सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' (Yeh Rishta Kya Kehlata Hai) फेम रोमित राज (Romit Raaj) ने वीडियो शेयर कर कहा ' हैलो, सभी को बहुत-बहुत धन्यवाद इतना प्यार देने के लिए। मुझे नहीं पता क्या कहना चाहिए लेकिन मैं बस यही कहूंगा आप एपिसोड देखिए क्यूंकी कुछ अच्छे सीन आने वाले हैं। मैं सीरियल की कास्ट को बहुत मिस कर रहा हूँ। मेरी जो जर्नी रही रोहित पोद्दार के रूप में बहुत ही प्यारी थी। मुझे शो में बहुत अच्छे-अच्छे सीन करने को मिले क्यूंकी इसने मुझे एक अच्छा कलाकार बनाया। आपने अपने दिल में मुझे जगह दी जिसका मैं शुक्र गुजार हूं। जल्द ही मैं नया शो कर छोटे परदे पर लौटूँगा।'

End of Feed