भाग्य लक्ष्मी के सेट पर शुरू हुआ था रोहित सुचांती और ऐश्वर्या खरे का नैन मटका? अब एक्ट्रेस ने बताया सच

Aishwarya Khare & Rohit Suchanti: जी टीवी का पसंदीदा शो रह चुका 'भाग्य लक्ष्मी' में ऋषि और लक्ष्मी का किरदार से जुड़ी बड़ी खबर सामने आई। रुमर्स उड़े कि लीड कलाकार ऐश्वर्या खरे और रोहित सुचांती के बीच अफेयर चल रहा है। अब खुद इन खबरों का सच एक्ट्रेस ने जमाने को बताया।

Aishwarya Khare & Rohit Suchanti: टीवी दुनिया के पसंदीदा ऑनस्क्रीन जोड़ी रोहित सुचांती और ऐश्वर्या खरे अपने सीरियल 'भाग्य लक्ष्मी' की वजह सुर्खियों में रहते थे। दोनों के रोमांस को देखने के लिए जनता एक भी एपिसोड मिस नहीं करती थी। दोनों की गिनती टीवी की बेस्ट जोड़ियों में होती है। इस बीच ऐसे रुमर्स उड़ने लगे कि दोनों एक दूजे के साथ रिलेशनशिप में हैं। ये सुनकर फैंस रोहित सुचांती और ऐश्वर्या खरे से सोशल मीडिया पर तमाम सवाल पूछने लगे। अब खुद इन रुमर्स पर पूर्ण विराम लगाते हुए ऐश्वर्या ने रोहित सुचांती संग अफेयर का सच बताया।

Aishwarya Khare & Rohit Suchanti

Image Source: Instagram

खबरें है कि भाग्य लक्ष्मी (Bhagya Lakshmi) दो लीड कलाकार रह चुके ऐश्वर्या खरे (Aishwarya Khare) और रोहित सुचांती (Rohit Suchanti) के बीच रोमांस चल रहा है। अब इन रुमर्स पर चुप्पी तोड़ते हुए ऐश्वर्या कहती हैं 'रोहित और मैं हमेशा से बहुत अच्छे दोस्त रहे हैं। वो मज़ेदार और खुलकर बात करने वाले इंसान हैं। वो ऐसे ही हैं। लेकिन लोग अक्सर हमें एक-दूसरे से जोड़ते हैं और मुझे लगता है कि ये सब इसलिए होता है क्योंकि हम पिछले कुछ समय से एक शो कर रहे हैं।' ऐश्वर्या के इस बयान से साफ हो गया कि रोहित और वो एक अच्छे दोस्त हैं लवर्स नहीं।

End of Feed