Rohanpreet Singh on Divorce Rumors with Neha Kakkar: बॉलीवुड से लेकर टीवी स्टार्स तक की पर्सनल लाइफ अक्सर लाइमलाइट में रहती है। सिंगर नेहा कक्कड़ और रोहनप्रीत सिंह को शादीशुदा लाइफ को लेकर भी काफी खबरें लगातार सामने आ रही हैं। बीते दिनों कई सोशल मीडिया पोस्ट में यह दावा किया जा रहा है कि नेहा और रोहन के बीच सब कुछ ठीक नहीं चल रहा है। इसी के साथ ही कपल के तलाक की अफवाहें भी आग की तरह फैल रही थीं। हालांकि अब आखिरकार नेहा कक्कड़ के पति रोहनप्रीत सिंह ने इसपर चुप्पी तोड़ दी है। रोहनप्रीत सिंह ने नेहा कक्कड़ संग अनबन और तलाक की अफवाहों को लेकर रिएक्ट किया है। उनका ये बयान सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है। आइए यहां इसपर एक नजर डालते हैं। यह भी पढ़ें- Deepika Padukone की बेटी को गोद में खिलाने पहुंचे नाना और नानी, वायरल VIDEO देख लोग बोले- 'खुशी ही कुछ और..'
Rohanpreet Singh Reacts to Divorce Rumors with Neha Kakkar
Neha Kakkar संग तलाक की खबरों पर बोले रोहनप्रीत सिंह
रोहनप्रीत सिंह ने इंस्टेंट बॉलीवुड को दिए एक इंटरव्यू में कहा, 'देखो रूमर्स तो रूमर्स ही है ना वो सच थोड़े ना हैं। ये तो बनाई हुई बातें हैं। कल कोई कुछ बोलेगा परसों कोई कुछ बोलेगा.. पर ये चीजें आपके पर्सनल रिश्ते को इफेक्ट नहीं करनी चाहिए। वो आपको एक कान से सुननी चाहिए और दूसरे कान से निकाल देनी चाहिए... या आपको सुननी भी नहीं चाहिए। वो लोगों का काम है, उनको कर लेने दो उनको जिसमें मजा आ रहा है। पर हमारी लाइफ अलग है।'
इसी के साथ ही उन्होंने आगे कहा, 'बात उसी की होती है जिसमें कोई बात होती है। तो बात करने दो लोगों को हमें याद करने दो।' सोशल मीडिया पर अब रोहन का ये बयान काफी वायरल हो रहा है। उन्होंने साफ कर दिया है कि नेहा कक्कड़ संग तलाक की जो भी खबरें सामने आ रही हैं उनमें कोई भी सच्चाई नहीं है।
