टीवी मसाला

कोख में बच्चा लेकर धूप का मजा लेती दिखीं Devoleena Bhattacharjee, गाउन पहन बेबी बंप किया फ्लॉन्ट

Devoleena Bhattacharjee Latest Photos: टीवी एक्ट्रेस देवोलीना भट्टाचार्जी जल्द ही माँ बनने वाली हैं। इस बीच एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर अपनी कुछ तस्वीरें शेयर की है जिसमें देवोलीना प्रेग्नेंसी में धूप का आनंद ले रही हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की इस रिपोर्ट में देखिए खूबसूरत तस्वीरें।

Image

Devoleena Bhattacharjee Latest Photos

Devoleena Bhattacharjee Latest Photos: टीवी एक्ट्रेस देवोलीना भट्टाचार्जी अक्सर अपनी प्रोफेशनल और पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में रहती हैं। अब शादी के 2 साल बाद एक्ट्रेस अपने पहले बच्चे को जन्म देने वाली है जिसके लिए फैंस काफी खुश हैं। हर कोई यही जानना चाहता है की एक्ट्रेस को लड़की होगी या लड़का, इस चीज पर फैंस के बीच बातचीत सोशल मीडिया पर चलती रहती हैं। अब कुछ ही देर पहले एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम पर तस्वीरे शेयर की हैं, जिसमें वह काफी सुंदर लग रही हैं सूरज की किरणों के चलते। इस रिपोर्ट में देखिए तस्वीरें-

साथ निभाना साथिया एक्ट्रेस देवोलीना भट्टाचार्जी प्रेग्नेंसी (Devoleena Bhattacharjee) के दिनों में सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव हैं। सिर्फ इतना ही नहीं एक्ट्रेस ने हाल ही में अपने कुछ मनमोहक तस्वीरें शेयर की हैं। देवोलीना प्रेग्नेंसी के दिनों में धूप का मजा ले रही है और लॉन्ग गाउन पहन खूबसूरत पोज दे रही हैं। एक्ट्रेस तस्वीरों में बेबी बंप फ्लॉन्ट कर रही हैं जिसे देख फैंस उनकी बलाएं ले रहे हैं। एक यूजर ने तस्वीर पर पोस्ट कर लिखा कि किसी की नज़र ना लगे आपको और आपके बच्चे को। हर कोई एक्ट्रेस को इंस्टाग्राम पर ऐक्टिव तरीके से फॉलो कर रहा है।

कुछ समय पहले एक पॉडकास्ट के दौरान देवोलीना ने बताया था की सीरियल छठी मैया साइन करते ही वह प्रेग्नेंट हो गई थी। इतना ही नहीं भगवान के इस चमत्कार की वजह से एक्ट्रेस ने नॉन वेज खाना भी छोड़ दिया है। बात दें साल 2022 में एक्ट्रेस ने शहनवाज शेख संग कोर्ट मैरिज की थी, इस शादी में सिर्फ परिवार और कुछ दोस्त शामिल थे।

Khushboo Dogra
खुशबू डोगराauthor

खुशबू डोगरा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की सदस्य हैं। खुशबू ओटीटी, टीवी, बॉलीवुड और साउथ फिल्म इंडस्ट्री की दुनिया को गहराई से समझते हुए पाठकों तक उसकी रोचक जानकारी पहुंचाती रही हैं। चटपटी खबरें, गॉसिप और मनोरंजन से जुड़ी हर ट्रेंडिंग अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है और अबतक 4,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। खुशबू टाइम्स नाउ के ‘टेली टॉक’ यूट्यूब चैनल के लिए वीडियो भी बनाती हैं, जिससे उनका ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस और कहानी कहने की शैली और निखरती है।

और पढ़ें
End of Article