टीवी मसाला

GHKKPM में हुई कार्तिक आर्यन के को-स्टार की धाकड़ एंट्री, दांव-पेंच खेल बर्बाद करेगा सवि-रजत की जिंदगी

Shehzada Actor Sangam Rai Entry In Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: टीवी के धमाकेदार शो 'गुम है किसी के प्यार में' ने लोगों का दिल जीतने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। शो में हाल ही में नई एंट्री हुई है जो सवि और रजत की जिंदगी में तूफान मचाने का काम करेगी।

Image

'गुम है किसी के प्यार में' में हुई इस एक्टर की धाकड़ एंट्री

Shehzada Actor Sangam Rai Entry In Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: टीवी के धमाकेदार शो 'गुम है किसी के प्यार में' ने 2020 से ही लोगों का खूब मनोरंजन किया है और आज भी वो मनोरंजन की दुनिया में टॉप पर बना हुआ है। टीआरपी लिस्ट में भी 'गुम है किसी के प्यार में' जबरदस्त परफॉर्म कर रहा है। लेकिन हाल ही में 'गुम है किसी के प्यार में' (Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin) में नई एंट्री हुई है, जो इसकी कहानी को तो ट्विस्ट देगा ही। साथ ही टीआरपी को बढ़ाने का काम भी करेगा। 'गुम है किसी के प्यार में' में हुई ये नई एंट्री सवि और रजत की जिंदगी में भी तूफान लाने का काम करेगी।

दरअसल, 'गुम है किसी के प्यार में' (Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin) में 'शहजादा' एक्टर संगम राय की एंट्री हुई है। वह शो में बतौर जिगर यानी तारा के पति का किरदार निभाते नजर आएंगे। 'गुम है किसी के प्यार में' में संगम राय का किरदार नेगेटिव भी हो सकता है और वक्त आने पर पॉजिटिव भी बन सकता है। खुद एक्टर का कहना है कि उनके किरदार की कई परतें हैं। संगम राय ने इस किरदार के सिलसिले में बात करते हुए कहा, "ये परतों वाला किरदार है और मुझे इन किरदारों को निभाने में मजा आता है। मैं उम्मीद करता हूं कि दर्शक भी इस किरदार को पसद करेंगे।"

'गुम है किसी के प्यार में' में होगा धमाका

'गुम है किसी के प्यार में' (Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin) में जल्द ही महाट्विस्ट आने वाला है। शो में दिखाया जाएगा कि रजत को सवि के ऊपर शक होगा और वो उसे घर से निकालने का फैसला करेगा। हालांकि बाद में उसे पता चलेगा कि सवि कुछ और नहीं बल्कि तारा और जिगर की मदद कर रही थी।

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article