Bigg Boss 20: छात्र प्रोटेस्ट वाली Rhiya Ahir ने ट्रोलर्स को दिया जवाब, शो में एंट्री से पहले लिया पंगा (Excl.)

Bigg Boss 20: हाल ही में रिया अहीर ने एक इंटरव्यू दिया है, जिसमें उन्होंने उन लोगों को जवाब दिया है, जो उन्हें छात्र प्रोटेस्ट के बाद सीधा बिग बॉस 20 में आने पर ट्रोल कर रहे हैं।

Bigg Boss 20: रियलिटी शो बिग बॉस 20 (Bigg Boss 20) शुरू होने में अब महज चंद घंटे बचे हैं। शो की सारी तैयारियां मेकर्स ने कर ली हैं और कुछ कंटेस्टेंट्स के नाम भी रिपोर्ट्स के जरिए सामने आ गए हैं। अब तक मेकर्स की तरफ से सिर्फ दो नाम सामने आए हैं, जिसमें पहला नाम रिया अहीर (Rhiya Ahir) का है और दूसरा नाम पंजाबी एक्ट्रेस लव कौर का है। रिया छात्र आंदोलन में शामिल होने पर पॉपुलर हुईं, लेकिन वह बिग बॉस 20 में आने के फैसले पर ट्रोल भी हो रही हैं। अब शो में जाने से पहले रिया ने जूम से खास बातचीत की, जिसमें रिया ने ट्रोलर्स को करारा जवाब दिया है। (Times Now Navbharat पर ये भी पढ़ें- 'इंजेक्शन वाली बॉडी', Asim Riaz का एटीट्यूड देख भड़के Vishal Aditya Singh, खिल्ली उड़ाकर बोले- 'दिमाग नही है'

bigg boss 20

bigg boss 20 (photo credit- instagram)

    रिया अहीर ने ट्रोलर्स को दिया करारा जवाब

    रिया अहीर ने ट्रोलर्स को जवाब देते हुए कहा इंसान कुछ भी करे, आलोचना तो होती ही है। एक्ट्रेस का मानना है कि एक महिला होने के नाते, जिंदगी भर आलोचना का सामना करना पड़ता है। उनके मुताबिक, अगर कोई महिला पुरुषों से भरे कमरे में कुछ उठाने के लिए झुकती है, तो लोग उसे ऐसे देखते हैं जैसे उसने कुछ गलत कर दिया हो। उन्होंने कहा, "और मैं हमेशा यही कहती हूं: जब सावित्रीबाई फुले महिलाओं की शिक्षा के लिए संघर्ष कर रही थीं, तो उन पर पत्थर फेंके जाते थे। कहा जाता है कि वह स्कूल जाते समय एक एक्स्ट्रा साड़ी साथ ले जाती थीं और वहां जाकर उसे बदल लेती थीं, क्योंकि उन पर गोबर फेंका जाता था।' (Times Now Navbharat पर ये भी पढ़ें- Bigg Boss 20: कहीं शार्क तो कहीं सांप, ऐसा दिखता है बिग बॉस का घर

      ट्रोलिंग का सामना कैसे करती हैं रिया अहीर

      रिया ने बताया कि जब लोगों ने दावा किया कि उन्होंने प्रोटेस्ट में आने का फैसला शोहरत और दूसरी वजहों से किया है, तो शुरू में उन्हें हैरानी हुई। उन्होंने तब सोचा था कि उन्होंने ऐसा क्या किया है? रिया ने अपनी बात जारी रखते हुए कहा, 'मैंने उनका क्या बिगाड़ा है। क्या मैंने किसी को दुख पहुंचाया? क्या मैंने किसी का अपमान किया? क्या मैंने किसी की बेइज्जती की? अब तक तो ऐसा कुछ नहीं किया। इसलिए, मेरे लिए उनकी बातें बेबुनियाद हैं और दूसरी बात, जब लोग कमेंट सेक्शन में कुछ कहते हैं, तो असल में, मैं देखती हूं कि मेरे शुभचिंतक मेरे बचाव में पहले ही खड़े हो जाते हैं, इससे पहले कि मैं खुद उसे देख पाऊं।" रिया ने ये भी बताया कि उनकी बहनें और बाकी करीबी लोग उन्हें सपोटर्स के स्क्रीनशॉट भेजते हैं।

      एक्टिविस्ट नहीं हैं रिया अहीर

      रिया ने आखिर में ये कहा, मैं एक्टिविस्ट नहीं हूं और प्रोटेस्ट में मैंने जो भी किया, जो जानबूझकर नहीं किया। यह बस मेरे साथ हो गया। मैंने अपनी जिंदगी के 13 साल थिएटर में बिताए हैं। मैंने साढ़े चार साल की उम्र में शुरुआत की थी। और अब मैं छह साल से मॉडलिंग कर रही हूं। जिस दिन मैं 'रिया अहीर' बनी, उस दिन लोगों ने मुझे पसंद किया और मेरे काम को सराहा। वे मेरे काम की तारीफ़ कर रहे हैं। वे एक-दूसरे को गलत और अन्याय के खिलाफ आवाज उठाने के लिए प्रोत्साहित कर रहे हैं।'

      End of Feed