टीवी मसाला

'बुआ रूठ गई', Vishal Aditya Singh ने हिमांशी खुराना संग मिलकर उड़ाया Asim Riaz का मजाक, और बढ़ेगा विवाद?

Vishal Aditya Singh-Himanshi Khurana Take A Dig At Asim Riaz: विशाल आदित्य सिंह और हिमांशु खुराना का एक पोस्ट वायरल हो रहा है। इस पोस्ट में दोनों असिम का मजाक उड़ाते दिखे।

Image

Vishal Aditya Singh-Himanshi khurana-asim riaz (Photo credit- instagram)

Vishal Aditya Singh-Himanshi khurana Take A Dig At Asim Riaz: स्टार कपल रहे असिम रियाज (Asim Riaz) और हिमांशी खुराना (Himanshi khurana) का विवाद खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है और इस विवाद में विशाल आदित्य सिंह की एंट्री भी हो चुकी है। विशाल ने एक इंटरव्यू में असिम और हिमांशी के विवाद पर अपनी राय रखी, जिसके बाद असिम रियाज और विशाल आदित्य सिंह के बीच जुबानी जंग देखने के लिए मिली। हालांकि, ये मामला यहीं शांत नहीं हुआ। अब हिमांशी खुराना के साथ मिलकर विशाल ने असिम का मजाक उड़ाया है। इस मौके पर विशाल ने असिम को रूठी हुई बुआ जी का टैग दिया है। (Times Now Navbharat पर ये भी पढ़ें- Bigg Boss 20: छात्र प्रोटेस्ट वाली Rhiya Ahir ने ट्रोलर्स को दिया जवाब, शो में एंट्री से पहले लिया पंगा (Excl.)

    असिम रियाज का उड़ाया गया मजाक

    असिम रियाज और विशाल आदित्य सिंह की लड़ाई ने फैंस का ध्यान खींच लिया है, लेकिन इसी बीच हिमांशी खुराना ने थोड़े मजे लेने की कोशिश की है। हिमांशी खुराना ने विशाल के एक पोस्ट पर कमेंट करते हुए लिखा है, 'आपको भी क्या पड़ी थी पॉडकास्ट में बोलने की। जरूरत नहीं थी पॉडकास्ट में बोलने की।' हिमांशी के इस कमेंट पर विशाल जवाब भी देते हैं और लिखते हैं, 'उस पॉडकास्ट के बाद बुरा तुम्हे लगना चाहिए था, लेकिन बुआ जी रूठ गई हमारी।' हिमांशी और विशाल का ये मस्ती मजाक अब सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। (Times Now Navbharat पर ये भी पढ़ें- 'इंजेक्शन वाली बॉडी', Asim Riaz का एटीट्यूड देख भड़के Vishal Aditya Singh, खिल्ली उड़ाकर बोले- 'दिमाग नही है'
    himanshi khurana-vishal aditya singh

    himanshi khurana-vishal aditya singh (photo credit- instagram)

      क्या है पूरा विवाद

      बता दें कि विशाल आदित्य सिंह ने हिमांशी और असिम के विवाद पर राय रखी थी, जो असिम रियाज को जरा भी पसंद नहीं आया। असिम ने विशाल की राय पर प्रतिक्रिया दी और उन्हें बिग बॉस 13 में मधुरिमा तुली संग हुए हादसे को याद दिलाया। इतना ही नहीं, असिम ने इस मौके पर साइकेट्रिस्ट का नंबर देने की भी बात की थी। असिम की इस हरकत पर विशाल आदित्य सिंह भड़क गए, जिसके बाद उन्होंने असिम को जमकर लताड़ा। विशाल ने इस मौके पर असिम की रैपिंग पर वार किया और उनके टैलेंट को जीरो नंबर दिए। इतना ही नहीं, विशाल ने तो असिम को जिम का कूपन देने तक की बात पोस्ट में लिख थी।
      Kavita
      कविताauthor

      कविता टाइम्स नाउ नवभारत डिजीटल के एंटरटेनमेंट डेस्क में बतौर चीफ कॉपी एडिटर की पोस्ट पर काम कर रही है. पत्रकारिता के क्षेत्र डिप्लोमा हासिल करने के बाद कविता ने मनोरंजन के क्षेत्र में कदम रखा, जहां पर वह टीवी पत्रकारिता के क्षेत्र में लंबे समय से काम कर रही है. टीवी के क्षेत्र में कविता की मजबूत पकड़ है. इस क्षेत्र में कविता को फिल्म, टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी अपडेट्स को सरल भाषा में और सटीक जानकारी के साथ पेश करने के लिए जानी जाती हैं. कविता ने अब तक 6,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं. मनोरंजन पत्रकारिता में तेजी से आ रहे बदलाव पर पैनी नजर रखना और समय पर हर सटीक खबर की जानकारी देना कविता की खासियत है.

      और पढ़ें
      End of Article