Urvashi Rautela के मंदिर वाले बयान पर फूटा Rashami Desai का गुस्सा, कहा 'धर्म का मजाक बनाया जा रहा है...'

Rashami Desai Bashed On Urvashi Rautela: टीवी एक्ट्रेस रश्मि देसाई ने खुलेआम सोशल मीडिया पर उर्वशी रौतेला को लताड़ लगाई। हाल ही में उर्वशी ने दावा किया की उनके नाम का मंदिर उतराखंड में है जिसके चलते रश्मि देसाई ने एक्ट्रेस पर धर्म का मजाक उड़ाने का आरोप लगाया।

Rashami Desai Bashed On Urvashi Rautela: बॉलीवुड एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला इन दिनों लोगों के निशान पर आ चुकी हैं। उल्टे-सीधे बयान देकर पहले भी उर्वशी लोगों का गुस्सा झेल चुकी हैं लेकिन मामला इस बार कुछ ज्यादा गरम है। सिद्धार्थ कानन संग इंटरव्यू में उर्वशी ने दावा किया कि उत्तराखंड में बद्रीनाथ के पास उनके नाम का मंदिर है। बस फिर यही सुन रश्मि देसाई को उर्वशी की ये बात पसंद नहीं आई और सोशल मीडिया पर लताड़ दिया। सिर्फ यही नहीं रश्मि देसाई ने उर्वशी को धर्म का मजाक उड़ाने का आरोप लगाया। टाइम्स नाउ नवभारत की इस रिपोर्ट में पढ़िए पूरी खबर।

Rashami Desai Bashed On Urvashi Rautela

रश्मि देसाई (Rashami Desai) ने इंस्टाग्राम पर उर्वशी रौतेला (Urvashi Rautela) के बयान वाली रील शेयर करते हुए लिखा कि यह दुख की बात है कि लोग ऐसी बकवास के खिलाफ कार्रवाई भी नहीं करते। भारत में हिंदू धर्म मजाक बनता जा रहा है। वैसे, जब वह अपने जवाब को दोहराती रही तो वह राजनीतिक रूप से सही थी। भारत का प्रतिनिधित्व करते हुए जानबूझकर बेतुकी बातें करना... यह दुखद है धर्म के नाम पर खेल मत खेलो।' रश्मि देसाई की इन बातों से फैंस भी एक्ट्रेस के समर्थ पर उतरे। सिर्फ रश्मि देसाई ने हर कोई इस समय उर्वशी को जमकर ट्रोल कर रहे हैं।

End of Feed