Ramayan निर्माता रामानंद सागर के बेटे Prem Sagar का हुआ निधन, 84 वर्ष की उम्र में कहा दुनिया को अलविदा

Ramanand Sagar Son Prem Sagar Dies At The Age Of 84: 'रामायण' जैसे ऐतिहासिक शो के निर्माता रामानंद सागर के बेटे प्रेम सागर का निधन हो गया है। 84 वर्ष की उम्र में प्रेम सागर ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया। वह एक डायरेक्टर और मशहूर सिनेमैटोग्राफर भी थे।

Ramanand Sagar Son Prem Sagar Dies At The Age Of 84: टीवी की दुनिया में 'रामायण' जैसे शो को लाकर इतिहास रचने वाले रामानंद सागर के बेटे प्रेम सागर का निधन हो गया है। प्रेम सागर एक मशहूर प्रोड्यूसर और सिनेमैटोग्राफर थे, जिन्होंने 84 वर्ष की उम्र में इस दुनिया को अलविदा कह दिया. बताया जा रहा है कि रविवार की सुबह 10 बजे प्रेम सागर ने आखिरी सांस ली। उनके निधन से फिल्म और टीवी इंडस्ट्री में शोक की लहर है। प्रेम सागर (Prem Sagar) ने अपने पिता रामानंद सागर की विरासत को आगे बढ़ाया था, साथ ही वह एफटीआईआई पूणे के एलुमनी भी रह चुके हैं।

prem sagar death

फोटो क्रेडिट- Itsmajja Marathi इंस्टाग्राम

बताया जा रहा है कि प्रेम सागर (Prem Sagar) लंबे वक्त से बीमार थे और मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती थे। उनसे जुड़े सूत्रों ने एनडीटीवी संग बातचीत में कहा, "वो काफी वक्त से बीमार थे और मुंबई के ब्रीचकैंडी अस्पताल में भर्ती थे। रविवार को डॉक्टर्स ने सलाह दी कि उन्हें घर ले जाया जाए। आज सुबह ही उनका निधन हो गया। मुंबई के पवन हंस श्मशान गृह में उनका अंतिम संस्कार होगा।" बता दें कि प्रेम सागर ने सागर आर्ट्स के बैनर तले काम करना शुरू किया था, जिसकी स्थापना उनके पिता रामानंद सागर ने की थी।

End of Feed