Rakhi Sawant के केस पर पति आदिल खान ने तोड़ी चुप्पी, बोले- वो खुद गई थी पुलिस स्टेशन

  • Authored by: प्रियंका झा
  • Updated Jan 20, 2023, 08:47 PM IST

राखी सावंत को हाल ही में अंबोली पुलिस स्टेशन ने हिरासत में लिया था। एक्ट्रेस को शर्लिन चोपड़ा की शिकायत पर पुलिस ने पूछताछ के लिए बुलाया था। एक्ट्रेस पर शर्लिन ने कई गंंभीर आरोप लगाए थे। अब राखी के पति आदिल खान दुर्रानी ने इस पूरे मामले पर रिएक्ट किया है।

एंटरटेनमेंट क्वीन राखी सावंत (Rakhi Sawant) इन दिनों चर्चा में हैं। एक्ट्रेस को मुंबई पुलिस ने हाल ही में शर्लिन चोपड़ा (Sherlyn Chopra) की शिकायत को लेकर समन जारी किया गया था। शिकायत पत्र में शर्लिन चोपड़ा ने राखी पर आरोप लगाया था कि उसने उनके आपत्तिजनक फोटोज और वीडियो बनाकर वायरल किए हैं। एक्ट्रेस की शिकायत पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज करी थी। एक्ट्रेस को पूछताछ के लिए अंबोली पुलिस स्टेशन बुलाया गया था। एक्ट्रेस के गिरफ्तारी की खबर सभी तरफ चलने लगी थी। आपको बता दें कि एक्ट्रेस को पुलिस ने कस्टडी में लिया था। राखी का पुलिस स्टेशन से बाहर आने का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

rakhi sawant and sherlyn

rakhi sawant and sherlyn (credit pic: social media)

राखी के पति आदिल खान दुर्रानी ने अपने इंटरव्यू में कहा, 'राखी को कुछ दिनों पहले पूछताछ के लिए बुलाया गया था। लेकिन वो अपने वर्क कमिटमेंट की वजह से नहीं जा पाई थी। उन्होंने बताया कि पहले राखी का दुबई में शो था। उसके बाद वो बिग बॉस मराठी हाउस में चली गई थी।

End of Feed