अफेयर के बावजूद Rakhi Sawant ने नहीं छोड़ा आदिल खान का साथ, उल्टा मीडिया को दी धमकी

  • Authored by: माधव शर्मा
  • Updated Feb 3, 2023, 11:33 AM IST

Rakhi Sawant and Adil Khan Durrani: एक्ट्रेस राखी सावंत (Rakhi Sawant) ने हाल ही में सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर की है, इस वीडियो में उन्होंने मीडिया को गलत खबर ना फैलाने की सहूलियत दी है। उन्होंने आदिल खान दुर्रानी और अपने रिश्ते पर भी खुलकर बात की है।

KEY HIGHLIGHTS
  • राखी सावंत और आदिल खान की शादी में आई दरार।
  • आदिल खान के एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर पर बोलीं राखी सावंत।
  • मीडिया को गलत खबर फैलाने के लिए धमकाया।

Rakhi Sawant and Adil Khan Durrani: सोशल मीडिया स्टार राखी सावंत बीते काफी दिनों से लगातार सुर्खियों में बनी हुई हैं। पहले अपनी शादी को लेकर, फिर शर्लिन चोपड़ा केस में हिरासत को लेकर, जिसके बाद उनकी मां के निधन और अब आदिल खान के एक्सट्रा मैरिटल अफेयर की खबर भी सामने आ रही है। एक्ट्रेस राखी सावंत (Rakhi Sawant) ने हाल ही में सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर की है, इस वीडियो में उन्होंने मीडिया को गलत खबर ना फैलाने की सहूलियत दी है। इसके साथ ही राखी ने आदिल खान दुर्रानी के साथ अपने रिश्ते पर भी खुलकर बात की है। उन्होंने साफ कर दिया है कि वह अभी भी आदिल के साथ ही रह रही हैं, उनकी शादी टूटी नहीं है और न हीं अभी टूटने वाली है। उन्होंने कहा है कि मीडिया में ब्रेकअप की जो खबरें फैल रही हैं वो सरासर झूठ हैं। वह अभी भी आदिल का साथ एक ही घर में रह रही हैं। उन्होंने आदिल खान के अफेयर के बारे में भी इस वीडियो में बात की है।

Rakhi Sawant and Adil khan Durrani

Rakhi Sawant and Adil khan Durrani

आदिल की गर्लफ्रेंड को सिखाएंगी सबक

राखी सावंत ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर एक वीडियो शेयर करते हुए कहा, 'मीडिया वालों प्लीज मेरे और आदिल की ब्रेकअप की खबरों की गलत खबर मत फैलाओ, मैने ऐसा कभी नहीं कहा कि आदिल के साथ मेरा ब्रेकअप हो गया है। मैं और आदिल अभी भी एक साथ ही रह रहे हैं। न ही हमारा ब्रेकअप हुआ है और न ही कभी होगा। मैंने मीडिया के सामने आदिल के एक्सट्रा मैरिटल अफेयर के बारे में बात की है, क्योंकि मैं उस लड़की को सबक सिखाना चाहती हूं। उसे यह बताना चाहती हूं कि आदिल शादीशुदा है और उससे दूर हो जाए।

End of Feed