टीवी मसाला

Ghum Hai Kisi Ke Pyaar Mein 3rd February 2023, Full Episode: केस वापस लेने के लिए सई के सामने हाथ जोड़ेगा विराट, हद पार करेगी पाखी

  • Authored by: प्रियंका झा
  • Updated Feb 3, 2023, 01:12 PM IST

Ghum Hai Kisi Ke Pyaar Mein 3rd February 2023, Full Episode: गुम है किसी के प्यार में वीणू की सच्चाई सामने आने के बाद से चौहान परिवार में उथल -पुथल मची हुई है। सई ने वीणू को पाने के लिए पाखी और विराट के खिलाफ कोर्ट केस किया है।

Image

ghum hai kisi ke pyaar mein (credit pic: social media)

Ghum Hai Kisi Ke Pyaar Mein 3rd February 2023, Full Episode: स्टार प्लस के पॉपुलर शो गुम है किसी के प्यार में (Ghum Hai Kisi Ke Pyaar Mein) धमाकेदार ट्रैक चल रहा है। आज के एपिसोड की शुरुआत चौहान परिवार के साथ होती है। घर के सभी सदस्य वीणू की कस्टडी को लेकर परेशान होते हैं। निनाद बताता है कि सई ने पाखी की पुराने रिकॉर्ड को देखते हुए वीणू की कस्टडी की मांग की है। सई का कहना है कि अगर उसके बच्चे को बिना किसी झंझट के दे दिया जाता, तो वो इस तरह का कदम नहीं उठाती। अगर हम उसके बेटे को अपने पास रखते हैं तो वो कोर्ट तक इस मामले को घसीटेगी। पाखी ये बात सुनकर परेशान हो जाती है। वो वीणू को हर हालत में सई से दूर रखना चाहती हैं। भवानी सई को कोसती है और कहती हैं कि उससे और क्या उम्मीद कर सकते हैं। अश्विनी कहती हैं कि मैंने कभी नहीं सोचा था कि सई इस तरह का कदम उठाएगी। शिवानी सई का साथ देती है और कहती हैं अगर पाखी भी होती तो वो भी कोर्ट केस करती। भवानी शिवानी को इस मुद्दे में बोलने से इनकार कर देती हैं। भवानी कहती हैं कि वो वीणू को नहीं ले जाने देगी।

पाखी घर में विनायक की स्कूलिंग का सुझाव देती हैं

निनाद विराट से कहता है कि तुम्हें सई से बात करनी होगी कि विनायक हम सब के लिए कितना जरूरी है। क्या पता वो अपना मन बदल लें। विराट उसकी बातों से सहमती होती है। इधर सई और सवि वीणू को बहुत मिस करते हैं। विराट विनायक के साथ सई के घर पहुंचता है। सई कहती हैं कि पाखी मेंटली ठीक नहीं है और वो कभी भी मेरे बेटे को नुकसान पहुंचा सकती हैं। वो उस पर भरोसा नहीं कर सकती हैं। विराट कहता है कि तुम एक बार पाखी के नजरिए से भी समझने की कोशिश करो। पाखी घर में विनायक की पढ़ाई करवाने का फैसला लेती है। विनायक इस फैसले से बिल्कुल खुश नहीं है।

प्रियंका झा
प्रियंका झाauthor

मेरा नाम प्रियंका झा है। मैं टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी राइटर साल 2022 से जुड़ी हुई हूं। मीडिया में मुझे काम करने का 4 साल से ज्यादा का अनुभव है। मैंने अपने करियर की शुरूआत टीवी 9 भारतवर्ष से बतौर सब एडिटर की थी। इसके अलावा बतौर कंटेंट राइटर मैं कुछ महीनों इनशॉट्स टीम का हिस्सा भी रहीं हूं । मुझे हेल्थ और मनोरंजन की खबरें पढ़ने और लिखने में दिलचस्पी है। मैंने अपने करियर में हेल्थ, लाइफस्टाइल और मनोरंजन जैसी अलग-अलग बीट्स पर काम किया है। मैंने दिल्ली विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है। इसके अलावा मैंने भारतीय विद्या भवन से पब्लिक रिलेशन में डिप्लोमा और गुरु जाम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से मास्टर्स की डिग्री ली है।

और पढ़ें
End of Article