Bhabhi Ji Ghar Par Hai Shubhangi Atre On Finding New Relationship: टीवी के पॉपुलर सीरियल 'भाभी जी घर पर है' की अंगूरी भाभी यानी शुभांगी अत्रे अक्सर सुर्खियों में रहती हैं। शुभांगी अत्रे ने टीवी की दुनिया में अपनी जबरदस्त पहचान बनाई है। यूं तो वह कई टीवी सीरियल्स में काम कर चुकी हैं, लेकिन बतौर अंगूरी भाभी उन्हें खूब पसंद किया गया। शुभांगी अत्रे को उनकी बेबाकी के लिए भी खूब जाना जाता है। साल 2022 में शुभांगी अत्रे अपने पति पीयूष पूरे से अलग हो गई थीं, वहीं 2025 में उनका तलाक फाइनल हो गया। लेकिन अप्रैल माह में ही शुभांगी के एक्स-पति पीयूष पूरे का निधन हो गया। वहीं अब शुभांगी अत्रे ने अपनी जिंदगी में नए रिलेशनशिप की तलाश पर चुप्पी तोड़ी है। यह भी पढ़ें: Bhabiji Ghar Par Hai: शुभांगी अत्रे ने दिया शिल्पा शिंदे को मुंहतोड़ जवाब, कहा, 'मैं कॉपी नहीं कर रही...'

फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम
'हम पक्का घड़ा बन जाते हैं'
शुभांगी अत्रे (Shubhangi Atre) यहीं नहीं रुकीं। उन्होंने कहा, "इस उम्र में मुझे लगता है कि आप पक्का खड़ा बन जाते हैं, जिसे किसी रिश्ते में ढलना मुश्किल होता है। अगर मैं किसी रिश्ते में आई भी तो पहले दोस्ती का रिश्ता बनाऊंगी। मुझे नहीं लगता कि किसी भी फैसले को लेकर मुझे पछतावा हुआ है, क्योंकि मेरा मानना है कि जिंदगी में जो कोई आता है वो आपको सिखाने के लिए ही आता है।"
