'उनका मुकाबला किसी से नहीं...' Daler Mehndi के सपोर्ट में आईं Rakhi Sawant, की माफी की मांग

Rakhi Sawant Support Daler Mehndi: मशहूर गायक दलेर मेहंदी के साथ उत्तराखंड की घटना पर राखी सावंत का रिएक्शन सामने आया है। राखी ने गायक का सपोर्ट किया और माफी की मांग की है।

Rakhi Sawant Support Daler Mehndi: मशहूर गायक दलेर मेहंदी (Daler Mehndi) के साथ उत्तराखंड के एक कार्यक्रम में हुई घटना ने हर किसी को हैरान कर दिया। यहां पर उत्तराखंड के कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल ने दलेर मेहंदी पर आरोप लगाया कि वह शराब के नशे में परफॉर्म कर रहे हैं। इतना ही नहीं, मंत्री सुबोध उनियाल ने गायक को स्टेज से नीचे जाने तक के लिए कह दिया। इस घटना पर बॉलीवुड स्टार्स और कई सिंगर्स का दलेर मेहंदी को समर्थन मिला है। इस मामले पर राखी सावंत (Rakhi Sawant) का भी रिएक्शन सामने आया है और राखी ने इस घटना में गायक का अपमान करने वाले शख्स से माफी की मांग की है। (टाइम्सनाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Bigg Boss 20: 'घटिया लड़की', अरिश्फा खान संग लड़ाई में Qazi Touqeer ने पार की हद, खत्म हुआ फादर-डॉटर बॉन्ड

rakhi sawant

rakhi sawant (photo credit- instagram)

    दलेर मेहंदी के सपोर्ट में आईं राखी सावंत

    राखी सावंत ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह दलेर मेहंदी को अपना भाई बताती हैं और खुलासा करती हैं कि गायक ने कभी शराब नहीं पी है। राखी ने वीडियो में कहा, 'अभी अभी एक न्यूज आई है। दलेर मेहंदी जी को स्टेज पर बहुत ही बेइज्जत किया गया। जबरदस्ती उनको बताया गया कि शराब पीकर गा रहे हैं। भाई वह लेजेंड हैं। हमारे भाई हैं। उन्होंने आज तक शराब को कभी हाथ नहीं लगाया। मैं उनको सालों से जानती हूं। उनके साथ मैंने गाने भी इतने किए हैं।' (टाइम्सनाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: 'मैं डरी हुई थी', कमबैक पर Dipika Kakar का छलका दर्द, पति Shoaib Ibrahim की जमकर की तारीफ

      राखी सावंत ने की माफी की मांग

      इसके आगे राखी सावंत ने कहा, 'हमारा घर का रिश्ता है। जब एक उम्र इंसान की हो जाती है ना तो वो धीरे धीरे बोलते हैं। फिर भी वह लेजेंड हैं। उनका मुकाबला किसी के साथ में नहीं है। ऐसा कोई भी कल का आकर बेइज्जती करें... स्टेज पर खड़े होकर। आप लोग सेलिब्रिटीज को बुलाओ मत... सिंगर्स को बुलाओ मत। अगर बुला रहे हो तो इज्जत करो। इस कदर हम बेइज्जती नहीं सह सकते हमारे पाजी की। सिंह इज किंग। ये बहुत ही गलत बात है। जिन्होंने भी दिलेर जी के साथ ऐसा किया उसे माफी मांगनी चाहिए। बहुत गलत बात है।'

      दलेर मेहंदी के सपोर्ट में आए स्टार्स

      दलेर मेहंदी के साथ उत्तराखंड में हुए इस व्यवहार पर बॉलीवुड इंडस्ट्री की हस्तियां गुस्से में हैं। इस घटना पर अनुपम खेर, मीका सिंह, बादशाह समेत कई स्टार्स का रिएक्शन आया है और हर किसी ने गायक का सपोर्ट किया है। इनके अलावा, टीवी जगत में अली गोनी और जैस्मिन भसीन ने गायब का सपोर्ट किया है। जैस्मिन ने उस घटना का वीडियो अपनी इंस्टा स्टोरी पर लगाया था।

      End of Feed