Rakhi Sawant Buy Gifts For Deepika Padukone Daughter: बॉलीवुड अभिनेत्री दीपिका पादुकोण ने 8 सितंबर को नन्ही परी को जन्म दिया है। इस खबर के बाद दीपिका-रणवीर का परिवार खुशी से झूम उठा है। इस जोड़े को चारों-तरफ से बेटी होने की शुभकामनाएं मिल रही है। फैंस भी दीपिका-रणवीर (Ranveer Singh) की बेटी की पहली झलक का पलके बिछाए इंतजार कर रहे हैं। इस बीच सोशल मीडिया सेन्सेशन राखी सावंत (Rakhi Sawant) का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें वह दीपिका-रणवीर (Deepika Padukone) को बेटी होने की शुभकामनाएं दे रही हैं और खुशी से झूमती हुई नजर आ रही हैं। आइए इस पूरी रिपोर्ट पर एक नजर डालते हैं।
Rakhi Sawant Buy Gifts For Deepika Padukone Daughter
बॉलीवुड अभिनेत्री और बिग बॉस फ़ेम राखी सावंत (Rakhi Sawant) इस समय दुबई में है और वहाँ से सोशल मीडिया पर उनका एक वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि राखी सावंत दीपिका-रणवीर को बेटी होने कि शुभकामनाएं दे रही है और काफी खुश हैं। राखी वीडियो में कहती हुई दिखाई दे रही हैं कि "हैलो रणवीर सिंह, दीपिका मैं मौसी बन गई हूँ। याद है तुम्हें हम साथ में डांस क्लास जाया करते थे। साथ में करियर शुरू किया था। अब आप बड़ी स्टार बन गई हैं। फिर आपने शादी की और अब आप माँ भी बन गई हैं।
राखी सावंत ने आगे वीडियो में कहा "दीपिका मैं ये गुड़िया आपकी बेटी के लिए ले रही हूँ। इसके साथ ही वीडियो में राखी और भी बहुत सारे गिफ्ट लेती दिखाई दे रही हैं और बोल रही है कि दीपिका मैं ये सारे गिफ्ट्स तुम्हें दुबई से भिजवा रही हूँ।"
