Rajat Dalal ने चाहत पांडे संग लिंकअप के बीच गुपचुप रचाई शादी, फोटो शेयर कर बोले- नए पहलू की शुरुआत

Rajat Dalal Gets Married Secretly, Shares Photos: 'बिग बॉस' और 'द 50' जैसे रियलिटी शो का हिस्सा रह चुके रजत दलाल शादी के बंधन में बंध चुके हैं। रजत दलाल ने गुपचुप शादी रचाई और इससे जुड़ी तस्वीरें साझा कर फैंस को भी हैरान कर दिया। रजत दलाल की तस्वीरें देख फैंस खूब प्यार लुटा रहे हैं।

Rajat Dalal Gets Married Secretly, Shares Photos: 'बिग बॉस' और 'द 50' जैसे रियलिटी शो का हिस्सा रह चुके रजत दलाल इन दिनों काफी चर्चा में बने हुए हैं। रजत दलाल को उनके बेबाक अंदाज के लिए खूब जाना जाता है। 'द 50' में रजत दलाल अपने और प्रिंस नरूला के झगड़े के कारण भी सुर्खियों में रहे थे। लेकिन हाल ही में रजत दलाल ने सोशल मीडिया पर फोटोज साझा कर फैंस और अपने इंडस्ट्री के दोस्तों को हैरान कर दिया है। दरअसल, रजत दलाल (Rajat Dalal) शादी के बंधन में बंध चुके हैं। एक्ट्रेस चाहत पांडे संग लिंकअप की खबरों के बीच रजत दलाल ने गुपचुप शादी रचाई। उन्होंने फोटोज शेयर कर अपने जिंदगी के नए सफर की खुशखबरी फैंस के साथ साझा की। रजत दलाल की शादी की तस्वीरें देखते ही देखते वायरल हो गईं।

End of Feed