Yeh Rishta Kya Kehlata Hai को बचाने के लिए राजन शाही ने चली चाल, दांव पर लगाया अनुपमा? समझें पूरा TRP का खेल

Rajan Shahi Increase Yeh Rishta Kya Kehlata Hai TRP With New Trick: टीवी सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है की रेटिंग काफी खराब चल रही थी लेकिन 9वें हफ्ते में शो की टीआरपी में कुछ सुधार आया है. दावा है कि राजन शाही ने इसके लिए एक ट्रिक अपनाई है, जिसका नुकसान अनुपमा को हुआ है.

Rajan Shahi New Trick Increase Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: ये रिश्ता क्या कहलाता है और अनुपमा दोनों ही राजन शाही के हिट टीवी सीरियल है. ये रिश्ता क्या कहलाता है सालों तक टीआरपी में नंबर एक की गद्दी पर राज कर चुका है और ढेर सारे अवॉर्ड भी जीत चुका है. इसी तरह अनुपमा भी टीआरपी का किंग बन गया था, लेकिन बीते कुछ दिनों से दोनों सीरियल की हालत खराब है. ये रिश्ता क्या कहलाता है में जब से चौथी जनरेशन का ट्रैक शुरू हुआ है तब से ही शो की टीआरपी गिर रही है. बीते कुछ समय से शो का बुरा हाल था लेकिन 9वें हफ्ते में आते आते इस सीरियल की टीआरपी में सुधार आया है, जिसके बाद अब लोगों का आरोप है कि राजन शाही ने अनुपमा की बली चढ़ाते हुए एक ट्रिक से ये रिश्ता क्या कहलाता है की टीआरपी बढ़ाई है.

rajan shahi

Instagram- Photo Credit

ये रिश्ता क्या कहलाता है के लिए मेकर्स ने बली चढ़ाई अनुपमा

दरअसल, राजन शाही (Rajan Shahi) का सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है (Yeh Rishta Kya Kehlata Hai) की रेटिंग 9वें हफ्ते की टीआरपी लिस्ट में सुधरी हुई दिख रही है, जिसके बाद राजन शाही पर आरोप लग रहे हैं कि उन्होंने एक स्ट्रैटजी के दम पर इस शो की टीआरपी को सुधारा है और इसके लिए उन्होंने कॉन्टेन्ट में सुधार नहीं किया, लेकिन अनुपमा के रनटाइम को छेड़ दिया है. रेडिट पर कई यूजर्स सवाल कर रहे हैं कि क्या राजन शाही ने अनुपमा को गिराते हुए ये रिश्ता क्या कहलाता है को उठाने की कोशिश की है. एक यूजर ने लिखा, इन लोगों ने ये रिश्ता क्या कहलाता है का रनटाइम घटाकर अनुपमा का रनटाइम बढ़ा दिया है. इसी वजह से अनुपमा की एवरेज टीआरपी कम हुई है और ये रिश्ता क्या कहलाता है की बढ़ गई है. लोगों का दावा है कि मेकर्स पहले भी इस तरह की ट्रिक अपना चुके हैं.

End of Feed