राहुल वैद्य ने किया आवारा कुत्तों पर आए सुप्रीम कोर्ट के फैसले का समर्थन, बोले- इतना ही प्यार है तो घर ले जाओ

Rahul Vaidya Supports Supreme Court Decision Over Stray Dogs: सुप्रीम कोर्ट ने आवारा कुत्तों को दिल्ली की सड़कों से हटाकर उन्हें शेल्टर होम भेजने का फैसला सुनाया था। जिसे लेकर कई टीवी और बॉलीवुड स्टार्स ने विरोध किया। वहीं अब राहुल वैद्य ने सुप्रीम कोर्ट के िस फैसले का समर्थन किया है।

Rahul Vaidya Supports Supreme Court Decision Over Stray Dogs: सुप्रीम कोर्ट ने कुछ दिनों पहले दिल्ली के आवारा कुत्तों को लेकर फैसला सुनाया था, जिसने लोगों का रुख ही बदल दिया। सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली की गलियों और सड़कों से आवारा कुत्तों को हटाकर उन्हें शेल्टर होम भेजने का फैसला सुनाया था। लेकिन टीवी और बॉलीवुड स्टार्स ने इन फैसले का विरोध तो किया ही। साथ ही आम लोगों ने भी कुत्तों के बचाव में मार्च निकाला। लेकिन अब 'बिग बॉस 14' और 'लाफ्टर शेफ्स' फेम राहुल वैद्य (Rahul Vaidya) ने इस फैसले का समर्थन किया है। उन्होंने सुप्रीम कोर्ट के फैसले की सराहना की, साथ ही अपने साथ हुए हादसे का भी जिक्र किया। इतन ही नहीं, राहुल वैद्य ने ये तक कहा कि जिसे आवारा कुत्तों से ज्यादा प्यार है, वो उन्हें अपने घर में ले जाएं।

rahul vaidya

फोटो क्रेडिट- राहुल वैद्य ट्विटर, सुप्रीम कोर्ट फेसबुक पेज

End of Feed