Bigg Boss 19: बसीर अली के जाने से उदास हुए राहुल वैद्य, कहा-" टॉप 2 में रहने की काबिलियत रखते थे एक्टर'

Rahul Vaidya on Baseer Ali Eviction: बिग बॉस 14 में नजर आए राहुल वैद्य ने हाल ही में हुए घर के एविक्शन पर नाराजगी दिखाई है। राहुल वैद्य शुरुआत से ही बिग 19 देखते आ रहे हैं और उनका कहना है कि कल रात शो में गलत हुआ। राहुल ने बसीर के लिए पोस्ट भी लिखा

Rahul Vaidya on Baseer Ali Eviction: बिग बॉस 19( Bigg Boss 19) में बीती रात वीकेंड के वॉर पर डबल एविक्शन हुआ। जिसमें घर के दो स्ट्रॉंग सदस्य घर से बेघर हो गए। नेहल चुडासमा और बसीर अली ने बिग बॉस के घर को अलविदा कह दिया। उनके जाने से हर कोई हैरान है। बसीर अली के बेघर होने का कोई भी विश्वास नहीं कर पा रहा है। वह अचानक से घर से निकल गए इस बात को उनके फैंस भी हजम नहीं कर पा रहे हैं। बसीर अली के जाने का झटका केवल फैंस को ही नहीं बल्कि बिग बॉस के एक्स कंटेस्टेंट राहुल वैद्य को भी लगा। राहुल वैद्य ने बसीर अली के लिए पोस्ट किया है और कल रात हुए एविक्शन को गलत बताया।

Rahul Vaidya on Baseer Ali Eviction

Image Source: Bigg Boss

जैसे ही राहुल वैद्य( Rahul Vaidya) को यह बात पता चली कि बसीर अली( Baseer Ali) घर से बेघर हो गए हैं। उन्होंने तुरंत सोशल मीडिया पर अपने दिल की बात लिखी। बसीर अली ने पोस्ट करते हुए कहा, "मुझे बुरा लगा कि बेसीर इतनी जल्दी आउट हो गया। मुझे लगता है कि अंदर कई और भी ऐसे लोग हैं जो घर के अंदर रहने डीजर्व नहीं करते और जो डीजर्व करता था वो बाहर हो गया। अगर उसका कोई मज़बूत मुद्दा होता तो वो टॉप 2 में होता। लेकिन बदकिस्मती से उसके कोई बड़े मुद्दे बने ही नहीं। बदकिस्मती दोस्त। शुभकामनाएँ।

End of Feed