Priyanka Chahar Choudhary On Distance With Ankit Gupta: टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस प्रियंका चाहर चौधरी ने अपनी एक्टिंग और अंदाज से लोगों का खूब दिल जीता है। प्रियंका चाहर चौधरी टीवी पर अभी तक कई हिट शोज कर चुकी हैं। वहीं अब वह एमएक्स प्लेयर के पॉपुलर रियलिटी शो 'राइज एंड फॉल 2' में नजर आ रही हैं। प्रियंका चाहर चौधरी की एंट्री से ही दर्शकों की उत्सुकता सातवें आसमान पर थी। शो में रहते हुए उन्होंने अपनी गेम पहले दिन से ही दुरुस्त करनी शुरू कर दी। लेकिन इन सबसे इतर प्रियंका चाहर चौधरी (Priyanka Chahar Choudhary) ने अपने और अंकित गुप्ता के रिश्ते पर भी चुप्पी तोड़ी। एक्ट्रेस ने दोनों के बीच आई दूरी का कारण भी साझा किया। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: आंखों के नीचे काले घेरे और कमजोर शरीर, Dipika Kakar की हालत दिखी नाजुक! चिंता में डूबे फैंस
बता दें कि प्रियंका चाहर चौधरी (Priyanka Chahar Choudhary) और अंकित गुप्ता (Ankit Gupta) की जोड़ी लोगों को खूब पसंद थी। दोनों ने 'उडारियां' सीरियल में फतेह और तेजो का किरदार निभाया था। वहीं इस शो के बाद दोनों साथ में "बिग बॉस 16' में भी नजर आए, जहां दर्शकों ने उनकी जोड़ी को जमकर प्यार दिया था। दोनों को लेकर कई बार डेटिंग की अफवाहें भी सामने आईं, लेकिन प्रियंका और अंकित ने हमेशा एक-दूजे को अच्छा दोस्त ही बताया।
