Khatron Ke Khiladi 13: रोहित शेट्टी के शो खतरों के खिलाड़ी 13 को लेकर बज बना हुआ है। शो को लेकर मेकर्स पॉपुलर सेलेब्स को अप्रोच कर रहे हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार बिग बॉस 16 कंटेस्टेंट प्रियंका चाहर चौधरी (Priyanka Chahar Choudhary) इस शो में हिस्सा लेने वाली थी। मेकर्स ने भी इस बात को कंफर्म किया था प्रियंका इस शो का हिस्सा होंगी। लेकिन अब एक्ट्रेस ने इस शो को करने से मना कर दिया है।
priyanka chahar Choudhary rejects khatron ke Khiladi (credit pic: Instagram)
प्रियंका पहले इस शो के ऑफर को लेकर काफी एक्साइटेड थी।लेकिन बाद में जब उन्हें स्टंट के बारे में पता चला तो उनकी दिलचस्पी थोड़ी कम हो गई। इसके अलावा उनके पास कई प्रोजेक्ट हैं जिसकी वजह से एक्ट्रेस ने इस प्रोजेक्ट्स से अपने हाथ खींच लिए है। मेकर्स को प्रियंका की ये बात बिल्कुल अच्छी नहीं लगी।
प्रियंका ने खतरों के खिलाड़ी को लेकर तोड़ी चुप्पी
मेकर्स का कहना है कि अगर प्रियंका को कोई अच्छा ऑफर मिल रहा था तो उन्हें पहले से क्लीयर रखना चाहिए था। एक्ट्रेस ने खतरों के खिलाड़ी के बारे में बात करते हुए कहा कि खतरों से खेलने का मुझे कोई शोक नहीं है। रोहित शेट्टी के शो में कई बड़े स्टार्स शामिल होने वाले हैं। इस लिस्ट में विशाल कोटियान, मुनव्वर फारूकी, शिव ठाकरे, अंजलि अरोड़ा, समेत कई स्टार्स के नाम शामिल हैं। मेकर्स इस शो की शूटिंग केपटाउन में जून के फर्स्ट वीक में शुरू कर देंगे।
इस शो के ऑनएयर होने का इंतजार दर्शक बेसब्री से कर रहे हैं। हर साल खतरों के खिलाड़ी का लेवल अप होते जाता है। पिछला सीजन काफी शानदार रहा था। खिलाड़ियों ने अपने स्टंट से दर्शकों का दिल जीत लिया था। वहीं, प्रियंका चौधरी के वर्कफ्रंट की बात करें तो एक्ट्रेस कई म्यूजिक वीडियो पर काम कर रही हैं। इसके अलावा वो शाहरुख खान की फिल्म डंकी में भी नजर आ सकती हैं। एक्ट्रेस ने अभी तक अपने किसी भी प्रोजेक्ट को लेकर कोई कंफर्मेशन नहीं दिया है।
