Priyanka Chahar Choudhary ने की चोरी? जानें क्यों मिली पुलिस की धमकी

  • Authored by: शिवांगी चौहान
  • Updated Apr 25, 2023, 11:36 AM IST

Bigg Boss Fame priyanka chahar choudhary accused of stealing clothes: बिग बॉस फेम प्रियंका चाहर चौधरी अपने फैशन समेत कई कारणों से सुर्खियों में बनी हुई हैं, लेकिन अब उनपर चोरी का इल्जाम लगा है। इशिता गुप्ता नाम की एक डिजाइनर ने प्रियंका चाहर चौधरी पर कुछ गंभीर आरोप लगाए हैं।

priyanka chahar choudhary accused of stealing clothes: प्रियंका चाहर चौधरी, टीवी इंडस्ट्री में काफी लोकप्रिय नाम बन चुकी हैं। उड़ारियां सीरियल से पॉपुलैरिटी पाने के बाद बिग बॉस 16 ने उनकी लोकप्रियता में चार चांद लगा दिए। प्रियंका, सलमान खान के शो में टॉप-3 फाइनलिस्ट में से एक थीं। भले ही वो शो की ट्रॉफी नहीं जीत सकीं लेकिन प्रियंका कई दिल जीतने में कामयाब रहीं और उन्हें दर्शकों ने विवादास्पद शो का विजेता माना। इसी के बाद से प्रियंका चाहर चौधरी अपने फैशन समेत कई कारणों से सुर्खियों में बनी हुई हैं, लेकिन अब उनपर चोरी का इल्जाम लगा है। इशिता गुप्ता नाम की एक डिजाइनर ने प्रियंका चाहर चौधरी पर कुछ गंभीर आरोप लगाए हैं।

priyanka chahar choudhary

इशिता गुप्ता ने प्रियंका चौधरी पर लगाए चौंकाने वाले आरोप

सोशल मीडिया पोस्ट की एक सीरीज में, इशिता ने प्रियंका पर चोरी करने और उनके कपड़े कॉपी करने का आरोप लगाया है। इशिता गुप्ता ने अब हटाए गए पोस्ट में प्रियंका को एक 'ऑब्सेस्ड महिला' कहा है, जिसकी 'साइकोटिक पीआर टीम' है। इशिता का कहना है कि उनको हैरेस किया गया और उनके 30 हजार पाउंड के कपड़े चोरी हो गए। अब इस पोस्ट के स्क्रीनशॉट ने इंटरनेट पर खूब वायरल हो रहे हैं।

End of Feed