हाथों में हाथ डाले Priyanka Chahar Chaudhary और Ankit Gupta ने मारी एंट्री, रोमांटिक अंदाज देख दिल हार बैठे फैंस

  • Authored by: माधव शर्मा
  • Updated Jun 9, 2023, 08:35 AM IST

Priyanka Chahar Chaudhary and Ankit Gupta at International Iconic Awards 2023: बिग बॉस 16 फेम प्रियंका चाहर चौधरी और अंकित गुप्ता का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक अवॉर्ड फंक्शन के लिए वह एक साथ हाथों में हाथ डाले एंट्री मारते दिख रहे हैं। फैंस को दोनों की जोड़ी काफी पसंद आ रही है।

KEY HIGHLIGHTS
  • हाथों में हाथ डाले नजर आए प्रियंका और अंकित।
  • दोनों ने इंटरनेशनल आइकॉनिक अवॉर्ड्स 2023 में मारी एंट्री।
  • सोशल मीडिया पर अंकित और प्रियंका का वीडियो वायरल हो रहा है।

Priyanka Chahar Chaudhary and Ankit Gupta at International Iconic Awards 2023: बिग बॉस 16 फेम प्रियंका चाहर चौधरी और अंकित गुप्ता टीवी के जाने माने चेहरे हैं। सोशल मीडिया पर दोनों की जोड़ी के कई चाहने वाले हैं। फैंस प्रिंयका और अंकित पर जमकर प्यार लुटाते हैं। सोशल मीडिया पर #priyankit काफी फेमस है। अब प्रियंका और अंकित का एक वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें दोनों इंटरनेशनल आइकॉनिक अवॉर्ड्स 2023 में शामिल होते नजर आ रहे हैं। इस बीच दोनों ने एक दूसरे का हाथ थामा हुआ है, वहीं एक वीडियो में प्रियंका, अंकित को ब्लेजर पहनाती नजर आ रही है। इस वीडियो पर फैंस अपना दिल हार बैठे हैं और इस जोड़ी की जमकर तारीफ कर रहे हैं। आइए प्रियंका और अंकित की रोमांटिक वीडियो पर एक नजर डालते हैं।

End of Feed