टीवी मसाला

MTV Roadies 19 में गैंग लीडर बने शिव ठाकरे, फैंस को लगेगा 440 वॉट का झटका

  • Authored by: प्रियंका झा
  • Updated Jun 8, 2023, 06:38 PM IST

MTV Roadies 19: एमीटीवी रोडीज 19: कर्म और कांड को लेकर सोशल मीडिया पर बज बना हुआ है। इस शो से शिव ठाकरे ने अपने जर्नी शुरू की थी। अब इसी शो पर शिव बतौर गैंग लीडर नजर आएंगे। फैंस शिव को रोडीज पर देखने के लिए काफी एक्साइटेड हैं।

Image

shiv thakare (credit pic: instagram)

MTV Roadies 19: शिव ठाकर (Shiv Thakare) बिग बॉस मराठी के विनर रह चुके हैं। शिव की सोशल मीडिया पर जबरदस्त फैन फॉलोइंग हैं। इसके बाद शिव बिग बॉस 16 में नजर आए थे। बिग बॉस 16 में शिव की शानदार गेम ने दर्शकों का दिल जीत लिया है। इस शो से शिव को घर-घर में पहचान मिली। शो में शिव और उनकी मंडली ने फैंस को खूब एंटरटेन किया था।

शिव ने अपने करियर की शुरुआत एमटीवी रोडीज में बतौर कंटेस्टेंट की थी। लेकिन कोई नहीं जानता है कि शिव ने जिस शो से शुरुआत की थी। उसी के गैंग लीडर बनेंगे।

एमटीवी रोडीज में शिव ठाकरे बनेंगे गैंग लीडर

मेकर्स ने कुछ समय पहले ही एमटीवी रोडीज का प्रोमो रिलीज किया था। प्रोमो में एक शख्स शिव ठाकरे का मास्क पहनकर आता है और उसी के अंदाज में बोलता है। अब उस चेहरे पर से खुलासा हो गया है। वो शख्स कोई और नहीं है शिव ठाकरे हैं। शिव शो में बतौर गेस्ट गैंग लीडर नजर आएंगे।

शिव शो में सोनू सूद, गौतम गुलाटी, प्रिंस नरुला और रिया चक्रवर्ती को ज्वाइंन करेंगे। फैंस शिव को बतौर गैंग लीडर देखकर बेहद खुश है। एमटीवी रोडीज का वीडियो सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। फैंस इस एपिसोड के ऑनएयर होने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

शिव इन दिनों साउथ अफ्रीका में खतरों के खिलाड़ी 13 की शूटिंग कर रहे हैं। खतरों के खिलाड़ी 13 में एक्टर को स्टंट परफॉर्म करते देखने के लिए फैंस काफी एक्साइटेड है। मेकर्स ने कुछ समय पहले ही खतरों के खिलाड़ी 13 का प्रोमो रिलीज किया था। प्रोमो में कपल रोहित शेट्टी, अंजुम फकीह और ऐश्वर्या शर्मा नजर आए थे। शिव अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर लगातार फोटो शेयर कर रहे हैं।

प्रियंका झा
प्रियंका झाauthor

मेरा नाम प्रियंका झा है। मैं टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी राइटर साल 2022 से जुड़ी हुई हूं। मीडिया में मुझे काम करने का 4 साल से ज्यादा का अनुभव है। मैंने अपने करियर की शुरूआत टीवी 9 भारतवर्ष से बतौर सब एडिटर की थी। इसके अलावा बतौर कंटेंट राइटर मैं कुछ महीनों इनशॉट्स टीम का हिस्सा भी रहीं हूं । मुझे हेल्थ और मनोरंजन की खबरें पढ़ने और लिखने में दिलचस्पी है। मैंने अपने करियर में हेल्थ, लाइफस्टाइल और मनोरंजन जैसी अलग-अलग बीट्स पर काम किया है। मैंने दिल्ली विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है। इसके अलावा मैंने भारतीय विद्या भवन से पब्लिक रिलेशन में डिप्लोमा और गुरु जाम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से मास्टर्स की डिग्री ली है।

और पढ़ें
End of Article