टीवी मसाला

हाथों में हाथ डाले Priyanka Chahar Chaudhary और Ankit Gupta ने मारी एंट्री, रोमांटिक अंदाज देख दिल हार बैठे फैंस

  • Authored by: माधव शर्मा
  • Updated Jun 9, 2023, 08:35 AM IST

Priyanka Chahar Chaudhary and Ankit Gupta at International Iconic Awards 2023: बिग बॉस 16 फेम प्रियंका चाहर चौधरी और अंकित गुप्ता का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक अवॉर्ड फंक्शन के लिए वह एक साथ हाथों में हाथ डाले एंट्री मारते दिख रहे हैं। फैंस को दोनों की जोड़ी काफी पसंद आ रही है।

Image

Priyanka Chahar Chaudhary and Ankit Gupta

KEY HIGHLIGHTS
  • हाथों में हाथ डाले नजर आए प्रियंका और अंकित।
  • दोनों ने इंटरनेशनल आइकॉनिक अवॉर्ड्स 2023 में मारी एंट्री।
  • सोशल मीडिया पर अंकित और प्रियंका का वीडियो वायरल हो रहा है।

Priyanka Chahar Chaudhary and Ankit Gupta at International Iconic Awards 2023: बिग बॉस 16 फेम प्रियंका चाहर चौधरी और अंकित गुप्ता टीवी के जाने माने चेहरे हैं। सोशल मीडिया पर दोनों की जोड़ी के कई चाहने वाले हैं। फैंस प्रिंयका और अंकित पर जमकर प्यार लुटाते हैं। सोशल मीडिया पर #priyankit काफी फेमस है। अब प्रियंका और अंकित का एक वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें दोनों इंटरनेशनल आइकॉनिक अवॉर्ड्स 2023 में शामिल होते नजर आ रहे हैं। इस बीच दोनों ने एक दूसरे का हाथ थामा हुआ है, वहीं एक वीडियो में प्रियंका, अंकित को ब्लेजर पहनाती नजर आ रही है। इस वीडियो पर फैंस अपना दिल हार बैठे हैं और इस जोड़ी की जमकर तारीफ कर रहे हैं। आइए प्रियंका और अंकित की रोमांटिक वीडियो पर एक नजर डालते हैं।

अंकित-प्रियंका ने थामा एक दूसरे का हाथ

सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में प्रियंका और अंकित, इंटरनेशनल आइकॉनिक अवॉर्ड में शामिल होने के लिए एक साथ एंट्री मारते दिख रहे हैं। दोनों एक ही गाड़ी से इवेंट में पहुंचे थे। सिर्फ इतना ही नहीं गाड़ी से उतरकर प्रियंका ने अंकित का ब्लेजर पहनाया, जिसके बाद एक दूसरे का हाथ थाम कर दोनों अवॉर्ड फंक्शन में शामिल हुए हैं। इस वीडियो पर फैंस का दमदार रिएक्शन सामने आ रहा है। एक यूजर ने लिखा, ‘क्या जोड़ी है दोनों की, भगवान इसे हमेशा बनाए रखे।’ वही एक और यूजर ने लिखा, ‘ये दोनों एक साथ कितने प्यारे लगते हैं, कितने रोमांटिक तरीके से एक दूसरे का हाथ पकड़ा हुआ है।’

बता दें कि टीवी सीरियल उड़ारियां में एक साथ नजर आए थे, जिसके बाद दोनों ने बिग बॉस में भी एक साथ एंट्री मारी थी। बिग बॉस के घर में भी दोनों से बीच प्यार साफ छलकता था। हालांकि अभी भी दोनों ने एक दूसरे के साथ रिलेशनशिप को कन्फर्म नहीं किया है। हालांकि फैंस को लगता है कि प्रियंका और अंकित के बीच यकीनन कुछ चल रहा है।

माधव शर्मा
माधव शर्माauthor

माधव शर्मा, टाइम्स नाउ नवभारत, (Timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी राइटर जून 2022 से जुड़े हैं। इससे पहले वह India TV में भी काम कर चुके हैं। वह दिल्ली के ही रहने वाले हैं। वह इतिहास, राजनीति और अर्थशास्त्र के अलावा भूगोल के विद्यार्थी रहे हैं और इन विषयों में खास दिलचस्पी रखते हैं। उन्होंने बेनेट यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया है। उनका सबसे पसंदीदा विषय मनोरंजन की चटपटी खबरे हैं उन्हें लिखना बहुत पसंद है परंतु एक अलग अंदाज से, वह क्रिकेट खेलना और देखना भी दोनों पसंद करते हैं। वह शांत स्वभाव के हैं और बातों को सही तरह से रखना जानते हैं।

और पढ़ें
End of Article