Bigg Boss की एक्स कंटेस्टेंट प्रिया मलिक ने की दूसरी शादी, सोशल मीडिया पर वायरल हुईं फोटोज

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 10, 2022, 10:05 PM IST

Priya Malik Wedding photos : बिग बॉस 9 फेम कंटेस्टेंट प्रिया मलिक ने अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड करण बख्शी से शादी कर ली है। प्रिया और करण की शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।

KEY HIGHLIGHTS
  • प्रिया मलिक ने अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड से शादी की
  • प्रिया और करण की शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है
  • प्रिया लंबे समय से करण के साथ रिलेशनशिप में हैं

Priya Malik Wedding: बिग बॉस 9 कंटेस्टेंट प्रिया मलिक (Priya Malik) ने दोबारा शादी कर ली है। एक्ट्रेस ने अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड करण बख्शी (Karan Bakshi) से शादी की है। कपल ने परिवार और दोस्तों के बीच में इंटीमेंट वेडिंग की। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, कपल ने दिल्ली के गुरुद्वारे में शादी की। प्रिया ने अपने इंस्टाग्राम पर अपनी शादी की फोटोज और वीडियोज सोशल मीडिया पर शेयर की हैं। प्रिया की शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही हैं। इससे पहले प्रिया ने भूषण मलिक से शादी की थी। लेकिन 2018 में उनका तलाक हो गया था। आइए जानते हैं कौन है प्रिया मलिक के पति करण बख्शी।

priya malik

Priya Malik Wedding (image : instagram)

प्रिया मलिक ने गुरुद्वारे में पति के साथ सात फेरे लिए। प्रिया पिंक कलर के लहंगे में बेहद खूबसूरत लग रही हैं। उन्होंने अपने लुक को हैवी जैवलरी के साथ कैरी किया। वहीं, प्रिया के पति करण बख्शी ने क्रीम कलर की शेरवानी पहनी है। उन्होंने अपने लुक को पिंक पगड़ी के साथ मैच किया है। प्रिया ने करण से सिख रीति - रिवाज से शादी की।

End of Feed