5 साल से मां बनने की कोशिश कर रही हैं युविका चौधरी, बोलीं- सब भगवान के हाथों में है

  • Authored by: प्रियंका झा
  • Updated Jul 6, 2023, 04:16 PM IST

Prince Narula and Yuvika Chaudhary: प्रिंस नरूला की पत्नी युविका चौधरी ने अपनी शादी और बच्चे की प्लानिंग पर खुलकर बात की। एक्ट्रेस ने बताया कि उनका और प्रिंस का रिश्ता कैसा है। दोनों की शादी को 5 साल हो गए हैं। प्रिंस और युविका की सोशल मीडिया पर जबरदस्त फैन फॉलोइंग है।

Prince Narula and Yuvika Chaudhary: प्रिंस नरूला (Prince Narula) और युविका चौधरी (Yuvika Chaudhary) इंडस्ट्री के पॉवर कपल्स में से एक हैं। दोनों को साथ में देखने के लिए फैंस बेकरार रहते हैं। प्रिंस और युविका को बिग बॉस के घर में प्यार हुआ था। घर से बाहर निकलने के बाद दोनों ने एक- दूसरे को लंबे समय तक डेट किया था। प्रिंस और युविका ने साल 2018 में शादी कर ली थी। शादी के 5 साल बाद भी एक्ट्रेस मां नहीं बनी है। एक्ट्रेस ने अपने लेटेस्ट इंटरव्यू में मां बनने के बारे में बात की।

End of Feed