'सिरदर्दी चली गई...', दिव्या अग्रवाल से रिश्ता टूटने पर बोले Prince Narula, दिया शॉकिंग बयान

Prince Narula On Divya Agarwal: प्रिंस नरूला और दिव्या अग्रवाल के रिश्ते बिगड़ गए हैं। हाल ही में प्रिंस ने दिव्या संग रिश्ते खराब होने पर बात की और इस मौके पर उन्हें सिरदर्दी कहा।

Prince Narula On Divya Agarwal: प्रिंस नरूला आज के समय में टीवी इंडस्ट्री में रियलिटी शो के किंग बने हुए हैं। प्रिंस खुद कहते हैं कि वह रियलिटी शो के विराट कोहली बन गए हैं, लेकिन प्रिंस नरूला (Prince Narula) अपने विवादों से बच नहीं पा रहे हैं। प्रिंस का इस इंडस्ट्री में कई स्टार्स संग विवाद हुआ है, जिसमें दिव्या अग्रवाल (Divya Agarwal) का नाम भी जुड़ गया है। प्रिंस नरूला और दिव्या अग्रवाल के बीच काफी अच्छे रिश्ते रहे हैं। दोनों एक दूसरे को भाई-बहन कहते हैं लेकिन अब दिव्या और प्रिंस एक दूसरे के खिलाफ आए दिन बोलते हैं। अब प्रिंस ने दिव्या संग टूटे बॉन्ड पर शॉकिंग रिएक्शन दिया है। (ये भी पढ़ें: Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2: तुलसी की तलाश में पागल होगा मिहिर, जेल जाएगी नोइना की बहन; होगा बड़ा खुलासा)

Divya Agarwal- Prince Narula

Divya Agarwal- Prince Narula (Photo Credit- Instagram)

    दिव्या अग्रवाल पर ये क्या बोल गए प्रिंस नरूला

    हाल ही में प्रिंस नरूला (Prince Narula) ने एक इंटरव्यू दिया, जिसमें उनसे उनके रिश्तों के बारे में पूछा गया। इस दौरान प्रिंस से सवाल किया गया कि आपके रिश्ते कैसे निभाते हो। ये सब देखा जाता है। आपके लिए रिश्ते क्या है? इस पर प्रिंस नरूला ने कहा कि रिश्ते बहुत दिल से बनाता हूं। मेरे रिश्ता आज भी चल रहे हैं। बिग बॉस में जिनके साथ में जुड़ा, वो आज भी मेरे साथ जुड़े हुए हैं, जिसमें किश्वर शामिल है। मैं रिश्ते बहुत सोचकर बनाता हूं और जो खुद चले जाते हैं जैसे दिव्या चली गई। वो खुद चले गए तो अच्छा है। जैसे सिरदर्दी चली गई। मुझे रिश्ते बीच में छोड़ना सही नहीं लगता। अगर रिश्ते में मुझे कोई काम करने के लिए कहता है तो मुझे टेंशन हो जाती है कि यार वो काम करना है। अब वो खुद चले गए तो सही है। ये भी पढ़ें: Khatron Ke Khiladi 15: रोहित शेट्टी के शो में खतरनाक स्टंट करेंगी Dhanashree Verma, लगाएंंगी ग्लैमर का तड़का)

      prince narula (Photo Credit-Instagram)

      द 50 में प्रिंस नरूला और दिव्या अग्रवाल ने साथ मारी की एंट्री

      बता दें कि द 50 में प्रिंस नरूला और दिव्या अग्रवाल एक साथ ही दिखे थे। शुरुआती दिनों में दोनों ने साथ गेम खेला लेकिन फिर दोनों के बीच नहीं बनी। प्रिंस ने दिव्या अग्रवाल पर निशाना साधते हुए "दो पैग कम मारा करो" की सलाह दी। प्रिंस का आरोप था कि दिव्या ने शो में गैंग को ठीक से नहीं समझा और उनके बारे में बाहर आकर गलत इंटरव्यू दिए, जबकि अंदर वह उनकी मदद कर रहे थे।

      End of Feed