टीवी मसाला

Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2: तुलसी की तलाश में पागल होगा मिहिर, जेल जाएगी नोइना की बहन; होगा बड़ा खुलासा

Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2: टीवी सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है में तुलसी गायब है और मिहिर उसे ढूंढ रहा है। इस बीच नोइना की बहन बुरी तरह फंस जाएगी। मिहिर उसे पुलिस के हवाले कर देगा।

Image

kyunki saas bhi kabhi bahu thi 2: स्मृति ईरानी के शो में मिहिर-सुचित्रा (Photo Credit- Jio Hotstar)

Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2: टीवी सीरियल क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2 (Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2) में नोइना के ड्रामे के पर्दाफाश होने वाला है लेकिन मेकर्स इस ट्विस्ट से ढेर सारी टीआरपी जुटाने में लगे हुए हैं। तभी तो अब तक मिहिर और नोइना की शादी का समय नहीं आया है और ना ही तुलसी शांतिनिकेतन लौटकर आई है। तुलसी एक राज का पता लगाने गई है और मिहिर अपनी पत्नी को तलाश करने में लगा है। इस बीच, नोइना भी अपनी बहन को हाथों ब्लैकमेलर को पैसे भिजवा देती है। ताकि उसका नकली कैंसर का राज सामने न आए। अब नोइना बुरी तरह फंस जाएगी। आइए आपको बताते हैं कि स्मृति ईरानी (Smriti Irani) के शो में क्या क्या होगा। (ये भी पढ़ें: Yeh Rishta Kya Kehlata Hai 7 Twist: मायरा के सामने आएगा मेहरा का घटिया चेहरा, आग बबूला होगा अरमान; अभिरा चलेगी चाल)

नोइना की बहन का पीछा करेगी मुन्नी

टीवी सीरियल क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2 में नया ड्रामा होने वाला है। तुलसी, मिहिर की शादी के एक रात पहले गायब हो जाती है और अब अगले दिन मिहिर उसकी तलाश में लगा है। तभी नोइना अपनी बहन के हाथों ब्लैकमेलर को पैसे भेजती है तो उसका पीछा मुन्नी कर लेती है और मुन्नी देख लेती है कि सुचित्रा एक शख्स को पैसे दे रही है, जिसके बाद मुन्नी ये सब कुछ जाकर घरवालों को बता देती है। मुन्नी मिहिर के सामने सुचित्रा की सारी पोल-पट्टी खोलकर रख देती है। इस दौरान वह सब कुछ एक-एक करके बताती है, जिसके बाद मिहिर का गुस्सा फूटता है। वह नोइना और उसकी बहन से कई सारे सवाल करता है। तब नोइना एक नई कहानी बुनती है। वह बोलती है कि सुचित्रा डेटिंग एप पर किसी को डेट करने लगी थी और बाद में वही शख्स उसे ब्लैकमेल करने लगा। उसे ही वो पैसे देने गई थी। (ये भी पढ़ें: Khatron Ke Khiladi 15: रोहित शेट्टी के शो में खतरनाक स्टंट करेंगी Dhanashree Verma, लगाएंंगी ग्लैमर का तड़का)
Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2: स्मृति ईरानी का शो

Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2: स्मृति ईरानी का शो (Photo Credit- Jio Hotstar)

    नोइना की बहन को पकडे़गी पुलिस

    हालांकि, मिहिर और बाकी घरवालों को नोइना की इस बात पर जरा भी भरोसा नहीं होता और इसी वजह से शांतिनिकेतन में पुलिस तक आ जाती है। पुलिस की तरफ से नोइना और सुचित्रा से उनकी बात का सबूत मांगा जाता है तो वो नहीं दे पाते। ऐसे में पुलिस सुचित्रा को घसीटकर लेकर जाने लगती है। तब सुचित्रा डर जाती है और सच बताने का फैसला लेती है। अब देखना होगा कि क्या सुचित्रा अपनी बहन नोइना की सारी पोल पट्टी खोल देगी या फिर एक नया ड्रामा होगा।
    Kavita
    कविताauthor

    कविता टाइम्स नाउ नवभारत डिजीटल के एंटरटेनमेंट डेस्क में बतौर चीफ कॉपी एडिटर की पोस्ट पर काम कर रही है. पत्रकारिता के क्षेत्र डिप्लोमा हासिल करने के बाद कविता ने मनोरंजन के क्षेत्र में कदम रखा, जहां पर वह टीवी पत्रकारिता के क्षेत्र में लंबे समय से काम कर रही है. टीवी के क्षेत्र में कविता की मजबूत पकड़ है. इस क्षेत्र में कविता को फिल्म, टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी अपडेट्स को सरल भाषा में और सटीक जानकारी के साथ पेश करने के लिए जानी जाती हैं. कविता ने अब तक 6,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं. मनोरंजन पत्रकारिता में तेजी से आ रहे बदलाव पर पैनी नजर रखना और समय पर हर सटीक खबर की जानकारी देना कविता की खासियत है.

    और पढ़ें
    End of Article