Khatron Ke Khiladi 15 New Contestants: रियलिटी शो खतरों के खिलाड़ी 15 (Khatron Ke Khiladi 15) का ऐलान रोहित शेट्टी काफी दिनों पहले ही कर चुके हैं और इन दिनों शो के मेकर्स कंटेस्टेंट्स की तलाश में जुटे हुए हैं। सोशल मीडिया पर अब तक कई ऐसे टीवी स्टार्स का नाम सामने आया है, जो रोहित शेट्टी (Rohit Shetty) की खतरनाक पाठशाला में डर का सामना करेंगे और अब इस लिस्ट में एक और नाम जुड़ गया है। दावा है कि क्रिकेटर युजवेंद्र चहल की एक्स वाइफ धनश्री वर्मा (Dhanashree Verma) शो में आने वाली हैं। दावा किया जा रहा है कि उन्हें शो के लिए अप्रोच किया गया है। (ये भी पढ़ें: Khatron Ke Khiladi 15 का हिस्सा बनेंगे Orry, खतरनाक स्टंट कर खत्म करेंगे मन में बसा डर?)
खतरों के खिलाड़ी 15 में आएंगी धनश्री वर्मा?
खतरों के खिलाड़ी 15(Khatron Ke Khiladi 15 की शूटिंग जल्द ही शुरू होने वाली है और इस बार रोहित शेट्टी के साथ धनश्री वर्मा (Dhanashree Verma भी धमाका कर सकती हैं। कई मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि धनश्री वर्मा को मेकर्स ने इस शो के लिए अप्रोच किया है और मेकर्स उन्हें इस शो में हर कीमत पर लाना चाहते हैं। दावा ये भी है कि धनश्री और मेकर्स के बीच बातचीत चल रही है लेकिन अब तक दोनों ही तरफ से कुछ नहीं कहा गया है। ऐसे में फैंस अभी ऑफिशियल ऐलान का इंतजार कर रहे हैं, लेकिन फैंस धनश्री का खतरों के खिलाड़ी 15 से नाम जुड़ने से ही खुश हैं। बता दें कि खतरों के खिलाड़ी 15 में ओरी, अभिषेक कुमार, अंकित गुप्ता, ईशा मालवीय, प्रणाली राठौड़, चुम दरांग और बसीर अली समेत कई सेलेब्स की एंट्री का दावा किया जा रहा है। (पढ़ें स्टोरी: Prince Narula ने चोरी किया Ruffle Dunali गाना? आर्टिस्ट ने इंटरनेट पर लीक किया Audio; खोली एक्टर की पोल पट्टी)
Khatron Ke Khiladi 15: रोहित शेट्टी के शे में आएंगी धनश्री वर्मा (Photo Credit- Instagram)
