Mukesh Khanna On Samay Raina: मशहूर स्टेंडअप कमेडियन समय रैना ने अपना धांसू कमबैक कर लिया है। समय रैना बीते साल एक वीडियो की वजह से बुरी तरह फंस गए हैं। उनके साथ इस विवाद में कई और कॉमेडियन और इन्फ्लुएंसर निशाने पर रहे थे। मामला इतना बड़ गया था कि बात पुलिस तक पहुंच गई थी। अब एक साल बाद समय रैना (Samay Raina) सोशल मीडिया पर लौट आए हैं और उन्होंने अपना पहला वीडियो जारी किया है, जो लगभग 1 घंटे से ज्यादा समय का है। इस वीडियो में समय रैना ने उन सभी लोगों को टारगेट किया, जो उन्हें मुश्किल समय में ट्रोल कर रहे थे। इसमें मुकेश खन्ना (Mukesh Khanna) भी है। अब मुकेश खन्ना ने भी समय रैना को जवाब दिया है। (ये भी पढ़ें: 'सिरदर्दी चली गई...', दिव्या अग्रवाल से रिश्ता टूटने पर बोले Prince Narula, दिया शॉकिंग बयान)
समय रैना के वीडियो पर मुकेश खन्ना का करारा जवाब
समय रैना (Samay Raina) को जवाब देते हुए मुकेश खन्ना (Mukesh Khanna) ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक पोस्ट किया है, जिसमें उन्होंने लंबा चौड़ा कैप्शन लिखा है। इस कैप्शन के जरिए ही उन्होंने समय रैना को खूब सुनाया है। इस पोस्ट में उन्होंने एक एडिटेड फोटो हैकी जिसमें समय को गधे पर बैठा दिखाया गया. फोटो के साथ लिखा है, ‘समय रैना तू सिर्फ गधे पर बैठने के लायक है वो भी मुंह काला करके।’ इस फोटो में मुकेश खन्ना ने अपना शक्तिमान वाला लुक लगाया है और अपनी आंखों की रोशनी से समय रैना को काला कर रहे हैं। (ये भी पढ़ें: Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2: तुलसी की तलाश में पागल होगा मिहिर, जेल जाएगी नोइना की बहन; होगा बड़ा खुलासा)
samay raina पर mukesh khanna का रिएक्शन (Photo Credit-Instagram)
मुकेश खन्ना ने अपने कैप्शन में काफी सख्त भाषा का इस्तेमाल किया है। उन्होंने लिखा है, 'कुत्ते की दुम टेढ़ी रहती है। उसे लाख शीशियों में रखो, बाहर निकालो, फिर टेढ़ी की टेढ़ी। समय रैना की भी एक दुम है। कितना भी मारो, सीधा करो, वो वापस टेढ़ी हो जाती है। क्योंकि वो रोस्टेड क्रिएचर है। वो गंदगी की आग में जलाया हुआ पकाया हुआ है और कभी नहीं सुधरेगा। पूरे देश ने लताड़ा, मारा, फिर आ गया बेशर्मों की तरह और मार खाने। अब एक ही चीज बाकी है।
उसका मुंह काला कर गधे पर बिठा कर देशभर के शहरों में, गालियों में परेड निकालनी चाहिए। जहां बच्चे उसको अंडे, टमाटर मारे। उसने उनके सुपरहीरो शक्तिमान का अपमान किया है।' हालांकि, लोग अब मुकेश खन्ना का मजाक उड़ा रहे हैं। लोगों ने अभिनेता से सवाल करते हुए पूछा है कि शो आपने भी देखा है क्या?
