टीवी मसाला

Prince Narula ने चोरी किया Ruffle Dunali गाना? आर्टिस्ट ने इंटरनेट पर लीक किया Audio; खोली एक्टर की पोल पट्टी

Prince Narula New Song Ruffle Dunali Controversy: प्रिंस नरूला टीवी इंडस्ट्री में काफी पॉपुलर हैं। हाल ही में उनका नया गाना रफल दुनारी लॉन्च हुआ है और ये गाना विवादों में आ गया।

Image

prince narula का गाना रफल दुनाली (Photo Credit- Instagram)

Prince Narula New Song Ruffle Dunali Controversy: रियलिटी शो किंग प्रिंस नरूला (Prince Narula) का हाल ही में नया म्यूजिक वीडियो लॉन्च हुआ है। इस गाने का नाम रफल दुनाली (Ruffle Dunali) है, जिसके लिए बीती रात ही एक पार्टी रखी गई। प्रिंस नरूला और युविका चौधरी के इस इवेंट में टीवी जगत के कई स्टार्स नजर आए, लेकिन अब प्रिंस नरूला अपने इस गाने की वजह से विवादों में फंस गए हैं। रियलिटी शो के इस कलाकार पर गाना चुराने का आरोप लगा है। इतना ही नहीं, जिस आर्टिस्ट ने प्रिंस पर ये आरोप लगाया है उनकी तरफ से एक ऑडियो क्लिप भी वायरल किया गया है, जिसमें सब कुछ साफ साफ सुना जा सकता है। (ये भी पढ़ें: Yeh Rishta Kya Kehlata Hai New Promo: मेहर का पर्दाफाश करेगी अभिरा, अरमान का खौलेगा खून, विद्या की हालत खराब)

    प्रिंस नरुला के खिलाफ आर्टिस्ट ने दिखाए सबूत

    प्रिंस नरूला (Prince Narula) का नया गाना रफल दुनाली (Ruffle Dunali) काफी पसंद किया जा रहा है। यूट्यूब पर इस गाने को भारी संख्या में व्यूज मिल रहे हैं लेकिन इसी बीच एक कलाकार ने दावा किया है कि ये उनका गाना है और जब प्रिंस से उन्होंने इसका क्रेटिड मांगा तो उन्होंने मना कर दिया। इस मौके का एक ऑडियो क्लिप सामने आया है, जिसमें प्रिंस और साजा साब की आवाज साफ सुनी जा सकती है। इस क्लिप में सुना जा सकता है कि प्रिंस बोलते हैं, 'अगर तुम स्ट्राइक मारते हो तो गाना तीन दिन में वापिस आ जाएगा। तो तुम इसके लिए हमारा रिलेशन क्यों खराब कर रहे हो।' इस पर राजा साब कहते हैं, 'पता है भाई मुझे... मैं समझ गया। मैंने सिर्फ क्रेडिट के लिए फोन किया था लेकिन मुझे सुबह साफ मना कर दिया था। मेरी रॉनी भाई से भी बात हुई थी। उसने भी कहा कि ये बात तो सही है। क्रेडिट तो हर आर्टिस्ट को मिलनी चाहिए। चाहे वो मेकअप आर्टिस्ट क्यों न हो।' तभी बीच में प्रिंस नरूला कहते हैं, 'देख... रिश्ते खराब मत करो। मुझे और भी काम करने है।' (पढ़ें स्टोरी: हल्दी सेरेमनी में बिचकारी के खेलते दिखे Rajat Dalal, पत्नी का नाम रिवील करते हुए दिखाया इनसाइड वीडियो)

      प्रिंस नरूला की दादा गिरी

      प्रिंस नरूला आखिर में कहते हैं, 'तुम प्रमोशन में आओ और यहां अपना चेहरा दिखाओ और कहो कि मैंने ये गाना कहा है और रही गाने की बात। तुम मुझसे 10 गाने ले लेना।' राजा साब इस पर बोलते हैं, 'बात 10 गाने की नहीं है। अगर आप मुझे बोलते हैं कि प्रिंस भाई तुम्हारा ये गाना करेंगे तो क्या मना करता। तो मैं मना नहीं करता। बस आप मुझसे बात तो करते।'
      Kavita
      कविताauthor

      कविता टाइम्स नाउ नवभारत डिजीटल के एंटरटेनमेंट डेस्क में बतौर चीफ कॉपी एडिटर की पोस्ट पर काम कर रही है. पत्रकारिता के क्षेत्र डिप्लोमा हासिल करने के बाद कविता ने मनोरंजन के क्षेत्र में कदम रखा, जहां पर वह टीवी पत्रकारिता के क्षेत्र में लंबे समय से काम कर रही है. टीवी के क्षेत्र में कविता की मजबूत पकड़ है. इस क्षेत्र में कविता को फिल्म, टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी अपडेट्स को सरल भाषा में और सटीक जानकारी के साथ पेश करने के लिए जानी जाती हैं. कविता ने अब तक 6,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं. मनोरंजन पत्रकारिता में तेजी से आ रहे बदलाव पर पैनी नजर रखना और समय पर हर सटीक खबर की जानकारी देना कविता की खासियत है.

      और पढ़ें
      End of Article