टीवी मसाला

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai New Promo: मेहर का पर्दाफाश करेगी अभिरा, अरमान का खौलेगा खून, विद्या की हालत खराब

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai New Promo: टीवी सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है का नया प्रोमो सामने आ गया है, जिसमें मेहर का हिसाब पूरा होता दिख रहा है। अभिरा अब मेहर का खेल खत्म करेगी।

Image

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: अभिरा-मेहर-अरमान (Photo Credit- Instagram)

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai New Promo: टीवी सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है (Yeh Rishta Kya Kehlata Hai New) में अभिरा और अरमान के बीच मेहर आई हुई है। मेहर बीते आठ साल से अरमान के साथ है और अभिरा मुक्ति के साथ अलग रह रही है। स्मृद्धि शुक्ला (Samridhii Shukla) स्टारर इस शो में इतना ही नहीं, अब दिशा और आर्यन की शादी के साथ मेहर और अरमान की शादी भी होने वाली है लेकिन अभिरा ऐसा होने नहीं देगी। अभिरा मेहर का पर्दाफाश करने का ठान चुकी है और अब वह अरमान के सामने मेहर का असली चेहरा लेकर आएगी, जिसके बाद अरमान का गुस्सा फटेगी। इस दौरान विद्या की हालत भी काफी ज्यादा खराब हो जाएगी। (ये भी पढ़ें: Yeh Rishta Kya Kehlata Hai 7 Twist: पोद्दार हाउस में कावेरी का कहर, मेहर को दिखाई औकात; अभिरा चलेगी भयंकर चाल)

अरमान के सामने आएगा मेहर का असली चेहरा

ये रिश्ता क्या कहलाता है (Yeh Rishta Kya Kehlata Hai) में अभिरा, दिशा और आर्यन की शादी में मेहर का पर्दाफाश करने वाली है और इस चीज में कहीं न कही दिशा के परिवार के लोग ही अभिरा का साथ देते हुए दिखाई देंगे। इसी कहानी के बीच अब शो के मेकर्स ने फैंस की एक्साइटमेंट को बढ़ाने के लिए नया प्रोमो शेयर कर दिया है, जो आते ही वायरल हो गया। इस प्रोमो में साफ नजर आ रहा है कि अभिरा के जाल में मेहर बुरी तरह फंस गई है। मेहर दुल्हन की तरह अरमान के लिए सज रही है लेकिन तभी अभिरा पीछे से आ जाती है और बोलती है, ''कब तक अपना असली चेहरा छुपाओगी मेहर।'' इसके बाद अरमान पीछे से आता है और बोलता है कि मेहर तुमने मेरे साथ ऐसा क्यों किया। इस मौके पर मेहर सिर्फ अरमान का नाम चिल्लाती रह जाती है। इस प्रोमो से ये तो साफ हो गया कि अब लंबे समय बाद मेहर का सच पोद्दार परिवार के सामने होगा, जिससे विद्या की हालत खराब होगी, लेकिन अभिरा ये सब कैसे करेगी? इसका खुलासा नहीं किया गया। (पढ़ें स्टोरी: हल्दी सेरेमनी में बिचकारी के खेलते दिखे Rajat Dalal, पत्नी का नाम रिवील करते हुए दिखाया इनसाइड वीडियो)
    ये रिश्ता क्या कहलाता है में अभिरा-अरमान की जिंदगी से दूर होगी मेहर

    ये रिश्ता क्या कहलाता है में अभिरा-अरमान की जिंदगी से दूर होगी मेहर (Photo Credit-Instagram)

    ये रिश्ता क्या कहलाता है की टीआरपी

    बता दें कि ये रिश्ता क्या कहलाता है टीवी का टॉप शो हुआ करता था। लंबे समय तक इस शो ने नंबर एक की गद्दी पर राज किया है लेकिन अनुपमा के आने के बाद ये गद्दी इस शो से छिन गई। हालांकि, ये रिश्ता क्या कहलाता है टॉप 3 में हमेशा बना रहता था लेकिन अब ये सीरियल मुश्किल से टॉप 10 में आ रहा है. ऐसे में मेकर्स फिर से शो को नंबर एक पर लेकर जाने में लगे हैं।
    Kavita
    कविताauthor

    कविता टाइम्स नाउ नवभारत डिजीटल के एंटरटेनमेंट डेस्क में बतौर चीफ कॉपी एडिटर की पोस्ट पर काम कर रही है. पत्रकारिता के क्षेत्र डिप्लोमा हासिल करने के बाद कविता ने मनोरंजन के क्षेत्र में कदम रखा, जहां पर वह टीवी पत्रकारिता के क्षेत्र में लंबे समय से काम कर रही है. टीवी के क्षेत्र में कविता की मजबूत पकड़ है. इस क्षेत्र में कविता को फिल्म, टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी अपडेट्स को सरल भाषा में और सटीक जानकारी के साथ पेश करने के लिए जानी जाती हैं. कविता ने अब तक 6,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं. मनोरंजन पत्रकारिता में तेजी से आ रहे बदलाव पर पैनी नजर रखना और समय पर हर सटीक खबर की जानकारी देना कविता की खासियत है.

    और पढ़ें
    End of Article