टीवी मसाला

हल्दी सेरेमनी में पिचकारी के खेलते दिखे Rajat Dalal, पत्नी का नाम रिवील करते हुए दिखाया इनसाइड वीडियो

Rajat Dalal Revealed Wife Name: बिग बॉस 18 फेम रजत दलाल ने अब तक अपनी पत्नी के बारे में कोई कुछ नहीं जानता है। उन्होंने शादी की तस्वीरों के साथ सिर्फ चेहरा दिखाया। अब नाम का खुलासा कर दिया है।

Image

बिग बॉस 18 फेम रजत दलाल के साथ उनकी पत्नी (Photo Credit- instagram)

Rajat Dalal Revealed Wife Name: फिटनेस इन्फ्लुएंसर और बिग बॉस 18 (Bigg Boss 18) फेम रजत दलाल (Rajat Dalal) ने 29 मार्च को गुपचुप शादी कर ली। रजत ने अपनी शादी की न्यूज वेडिंग फोटोज शेयर कर दी थी। उनकी शादी में परिवार के लोगों के अलावा कुछ करीबी लोग शामिल हुए थे, जिसमें रजत के दोस्त शामिल है। रजत अब लगातार अपनी शादी से जुड़ी तस्वीरें शेयर कर रहे हैं, जिसने दुल्हन की खूबसूरती पर फैंस अटक जाते हैं। रजत के फैंस उनकी पत्नी के बारे में जानना चाहते हैं और अब फाइनली रजत दलाल ने अपनी वाइफ के बारे में जानकारी फैंस को दी है। उन्होंने एक वीडियो जारी किया है, जिसमें रजत ने पत्नी के बारे में बताया है। (ये भी पढ़ें: Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2: नोइना का मिहिर के सामने पर्दाफाश करेगी तुलसी, शादी के मंडप में होगा भयंकर तमाशा)

रजत दलाल ने पत्नी का नाम किया रिवील

रजत दलाल (Rajat Dalal) ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें उन्होंने अपनी हल्दी सेरेमनी की झलक दिखाई है। रजत ने इसी वीडियो में अपनी पत्नी का नाम भी बताया है। वीडियो में हल्दी सेरेमनी के हर एक पल को शामिल किया है, लेकिन शुरुआत उस बोर्ड से होती है जिस पर कपल का नाम लिखा है। इस बोर्ड पर रजत के साथ माही लिखा है। यानी रजत की पत्नी का नाम माही है। रजत को प्यार से गोलू कहा जाता है और इसी तरह माही को प्यार से पूकी कहा जाता है। इस वीडियो में सभी लोग रजत को प्यार से हल्दी लगा रहे हैं और इसी बीच मस्ती चल रही है। परिवार के लोग रजत और माही की हल्दी में डांस कर रहे हैं, लेकिन वीडियो का मजा आखिर में आता है। रजत अपने दोस्तों के साथ मिलकर पूल में छलांग लगा देते हैं और फिर सभी लोग गन स्टाइल पिचकारी से खेलते हैं। सभी एक दूसरे पर पानी डालते हैं। दुल्हन पर भी पानी डाला जाता है। (ये भी पढ़ें: Yeh Rishta Kya Kehlata Hai 7 Twist: पोद्दार हाउस में कावेरी का कहर, मेहर को दिखाई औकात; अभिरा चलेगी भयंकर चाल)

बिग बॉस 18 फेम रजत दलाल के साथ उनकी पत्नी

बिग बॉस 18 फेम रजत दलाल के साथ उनकी पत्नी (Instagram-Photo Credit)

रजत दलाल और माही ने ऋषिकेश में की थी शादी

बता दें कि रजत दलाल ने अपनी पत्नी को प्राइवेट ही रखा है। लोगों ने सिर्फ माही का चेहरा देखा है और अब नाम जाना है। इसके अलावा, रजत दलाला की तरफ से माही की कोई भी जानकारी सामने नहीं आई है। रजत ने अपनी और माही की लव स्टोरी का भी कभी खुलासा नहीं किया है। कपल ने ऋषिकेस में लाइमलाइट से दूर गंगा किनारे शादी रचाई थी। कपल की शादी की तस्वीरों ने इंटरनेट पर आग लगा दी थी।

Kavita
कविताauthor

कविता टाइम्स नाउ नवभारत डिजीटल के एंटरटेनमेंट डेस्क में बतौर चीफ कॉपी एडिटर की पोस्ट पर काम कर रही है. पत्रकारिता के क्षेत्र डिप्लोमा हासिल करने के बाद कविता ने मनोरंजन के क्षेत्र में कदम रखा, जहां पर वह टीवी पत्रकारिता के क्षेत्र में लंबे समय से काम कर रही है. टीवी के क्षेत्र में कविता की मजबूत पकड़ है. इस क्षेत्र में कविता को फिल्म, टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी अपडेट्स को सरल भाषा में और सटीक जानकारी के साथ पेश करने के लिए जानी जाती हैं. कविता ने अब तक 6,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं. मनोरंजन पत्रकारिता में तेजी से आ रहे बदलाव पर पैनी नजर रखना और समय पर हर सटीक खबर की जानकारी देना कविता की खासियत है.

और पढ़ें
End of Article