"मैं किसी की EX-गर्लफ्रेंड बनकर रह गई...", Kapil Sharma संग ब्रेकअप पर Preeti Simoes का तगड़ा जवाब

टीवी प्रीति सिमोस ने मीडिया से अपने ब्रेकअप पर खुलकर बात की है और बताया है कि कपिल से अलग होने के बाद वो बस एक एक्स-गर्लफ्रेंड बनकर रह गईं। लोगों ने उनके काम पर कभी ध्यान ही नहीं दिया।

KEY HIGHLIGHTS
  • कपिल शर्मा को डेट करती थीं प्रीति सिमोस
  • मीडिया पर उतारा प्रीति ने गुस्सा
  • टीवी इंडस्ट्री की मशहूर प्रोड्यूसर हैं प्रीति

टेलीविजन इंडस्ट्री की जानी-मानी प्रोड्यूसर प्रीति सिमोस ने अपने ताजा इंटरव्यू में खुलासा किया है कि कपिल शर्मा से ब्रेकअप के बाद लोगों ने उन्हें केवल एक एक्स बनाकर रख दिया है, जबकि उनकी जिंदगी इससे काफी बड़ी है। प्रीति सिमोस ने बताया है कि कपिल से अलग होने के बाद हर कोई बस उन्हें एक्स-गर्लफ्रेंड के रूप में जानता है। कोई भी उनकी प्रोफेशनल लाइफ के बारे में बात नहीं करता है। प्रीति सिमोस ने टीवी पर कई बड़े शोज का निर्माण किया है, जिन्होंने लोगों का खूब एंटरटेनमेंट किया है।

"मैं किसी की EX-गर्लफ्रेंड बनकर रह गई...", Kapil Sharma संग ब्रेकअप पर Preeti Simoes का तगड़ा जवाब

"मैं किसी की EX-गर्लफ्रेंड बनकर रह गई...", Kapil Sharma संग ब्रेकअप पर Preeti Simoes का तगड़ा जवाब

Preeti Simoes ने मीडियावालों पर भी उतारा गुस्सा

प्रीति सिमोस ने केवल आम लोगों और इंडस्ट्री में काम करने वाले कलाकारों पर ही नहीं बल्कि मीडिया पर भी गुस्सा उतारा है। प्रीति ने कहा है कि मीडिया में जब भी उनके बारे में खबर छापी जाती है तो लोग उन्हें एक्स-गर्लफ्रेंड लिखते हैं। इससे ज्यादा उनके बारे में कुछ भी नहीं लिखा जाता है, जो गलत है।

End of Feed