प्रत्युषा बनर्जी के एक्स-बॉयफ्रेंड Rahul Raj Singh बने पापा, Saloni Sharma ने दिया बेटी को जन्म

  • Authored by: शिवांगी चौहान
  • Updated Jan 29, 2023, 04:37 PM IST

rahul raj singh and saloni sharma blessed with a daughter: टीवी एक्टर राहुल राज अपनी एक्स प्रेमिका और बालिका वधु की अभिनेत्री प्रत्यूषा बनर्जी की दुखद मौत के कारण काफी चर्चा में रहे थे। हालांकि कुछ साल बाद वो आगे बढ़ गए और उन्होंने एक्ट्रेस सलोनी शर्मा से नवंबर 2018 में शादी कर ली।

rahul raj singh become Father: टीवी अभिनेता राहुल राज सिंह पिता बन गए हैं। राहुल राज की पत्नी और अभिनेत्री सलोनी शर्मा ने 26 जनवरी को एक बच्ची को जन्म दिया है। अभिनेता राहुल राज सिंह ने अपनी खुशी को शेयर करते हुए बताया, 'हम धन्य और दुनिया में सबसे ज्यादा खुशी महसूस कर रहे हैं। हमारी बिटिया बहुत प्यारी है। हमने उसका नाम शिवन्या रखा है। भगवान शिव के भक्तों के रूप में, हमने इसी नाम को अंतिम रूप देना स्वाभाविक समझा। जिसका उनसे संबंध हो। शिवन्या का अर्थ है वह जो असीम और अक्षय है। हमारी बेटी का जन्म एक शुभ दिन हुआ है... इसका बहुत महत्व है। पहला गणतंत्र दिवस होने के नाते और दूसरा यह सरस्वती पूजा के साथ हुआ।'

Rahul Raj Singh

पहली बार पापा बनने से राहुल राज सिंह बहुत खुश हैं। इसके बारे में हमसे बात करते हुए राहुल राज सिंह बताते हैं, 'एक पिता अपने बच्चे का सबसे अच्छा दोस्त होता है। इसलिए मुझे उम्मीद है कि मेरा बच्चा मेरा सबसे अच्छा दोस्त बनेगा। मुझे पता है कि आगे रातों की नींद हराम है और डैडी की बहुत सारी जिम्मेदारियां हैं। मैं अपने पिता से सुझाव और मदद लूंगा।'

End of Feed