टीवी मसाला

मशहूर एक्टर Ramakant Dayama का हुआ निधन, 85 वर्ष की उम्र में कहा इस दुनिया को अलविदा

Ramakant Dayama Dies At The Age Of 85: मशहूर एक्टर रमाकांत दायमा का निधन हो गया है। 85 वर्ष की उम्र में उन्होंने इस दुनिया को अलविदा कह दिया।

Image

रमाकांत दायमा का हुआ निधन (फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम)

Ramakant Dayama Dies At The Age Of 85: मशहूर एक्टर रमाकांत दायमा को लेकर चौंकाने वाली खबर सामने आ रही है। दरअसल, रमाकांत दायमा का निधन हो गया है। 85 वर्ष की उम्र में रमाकांत दायमा ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया है। रमाकांत दायमा के निधन से इंडस्ट्री के कई कलाकार शोक में डूब गए हैं। बताया जा रहा है कि 26 मई की सुबह ही रमाकांत दायमा ने आखिरी सांस ली। उनके को-एक्टर शुभांगी लटकार और एक्टर करण मेहरा ने सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर कर उनके निधन की पुष्टि की। रमाकांत दायमा (Ramakant Dayama) के निधन को लेकर करण मेहरा की पोस्ट देखते ही देखते सुर्खियों में आ गई है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो रमाकांत दायमा लंबे वक्त से बीमार चल रहे थे। यह भी पढ़ें: 'कंडीशन ठीक नहीं', Shoaib Ibrahim के पिता को हुआ ब्रेन हेमरेज, हेल्थ अपडेट देते हुए बोले- 'शरीर का आधा हिस्सा नहीं..'

    टीवी एक्टर करण मेहरा (Karan Mehra) ने रमाकांत दायमा (Ramakant Dayama) के निधन पर एक वीडियो पोस्ट की, जिसमें उन्होंने भावुक कैप्शन लिखा। करण मेहरा और रमाकांत दायमा ने सीरियल 'मेहंदी वाला घर' में एक साथ काम किया था। वहीं करण मेहरा ने रमाकांत दायमा संग वीडियो साझा कर लिखा, "हमने आज एक अतुल्य रोशनी को खो दिया। एक शख्स जिसकी आवाज और जिसकी मौजूदगी हर सीन में जान डाल देती थी। वो केवल एक दिग्गज एक्टर ही नहीं बल्कि एक सिंगर भी थे। वो दिशा-निर्देश देने वाले, पिता जैसे और बहुत से लोगों के लिए दोस्त थे। उनकी उदारता, कलाकारी और उनका प्यार हम सबके बीच हमेशा रहेगा। उनका प्यार और पैशन हमारे दिल में हमेशा मौजूद रहेगा। हम एक तेजस्वी रूह को आज अलविदा कहते हैं। आपकी आत्मा को शांति मिले, मेरे प्यारे नन्हे।" यह भी पढ़ें: Anupamaa: पद्मश्री से सम्मानित किये गए एक्टर Arvind Vaidya, बेटी वंदना पाठक ने फोटो शेयर कर जाहिर की खुशी

      रमाकांत दायमा का हुआ निधन

      रमाकांत दायमा का हुआ निधन

      पॉपुलर एक्ट्रेस शुभांकी लटकार ने भी लंबी-चौड़ी पोस्ट शेयर कर रमाकांत दायमा (Ramakant Dayama) को श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने लिखा, "आज हमने एक खूबसूरत रूह को खो दिया और मैं सच में कुछ कहने के लायक नहीं हूं। रमाकांत दायमा केवल दोस्त ही नहीं पारिवारिक दोस्त भी थे मेरे लिए। लेकिन मैं उन्हें खूब सराहती थी और सम्मान करती थी। जिंदगी और ऊर्जा से भरपूर। उन्हें पता था कि चुनौतियों के बाद भी जिंदगी को कैसे एंजॉय करना है। एक जबरदस्त डांसर, गायकार और एक शानदार एक्टर। और मेरे लिए सलाहकार, जिनके शब्द हमेशा अर्थ साथ लिये रहते थे।"

      ashna malik
      आशना मलिकauthor

      आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

      और पढ़ें
      End of Article