टीवी मसाला

Anupamaa: पद्मश्री से सम्मानित किये गए एक्टर Arvind Vaidya, बेटी वंदना पाठक ने फोटो शेयर कर जाहिर की खुशी

Anupamaa Fame Arvind Vaidya Honored With Padma Shri: टीवी के पॉपुलर एक्टर अरविंद वैद्य को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू द्वारा पद्मश्री अवॉर्ड से सम्मानित किया गया है। वह इन दिनों 'अनुपमा' में बापूजी का किरदार निभा रहे हैं।

Image

अरविंद वैद्य को मिला पद्मश्री पुरस्कार (फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम)

Anupamaa Fame Arvind Vaidya Honored With Padma Shri: टीवी के पॉपुलर एक्टर अरविंद वैद्य ने अपनी एक्टिंग और अंदाज से लोगों का खूब दिल जीता है। अरविंद वैद्य ने टीवी से लेकर फिल्मों और नाटक तक में अपनी बखूबी पहचान बनाई है। वहीं कला की दुनिया में इस खास योगदान के लिए अरविंद वैद्य को देश के चौथे सर्वोच्च नागरिक सम्मान पद्म श्री पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। अरविंद वैद्य (Arvind Vaidya) को मिले इस सम्मान की खुशी में उनकी बेटी और एक्ट्रेस वंदना पाठक ने सोशल मीडिया पर पोस्ट भी साझा कीं, जिसमें उन्होंने बताया कि वह अपने पिता पर बहुत गर्व महसूस कर रही हैं। अरविंद वैद्य को पद्मश्री पुरस्कार मिलने की खुशी में फैंस भी उन्हें बधाइयां देते नहीं थक रहे हैं। यह भी पढ़ें: 'कंडीशन ठीक नहीं', Shoaib Ibrahim के पिता को हुआ ब्रेन हेमरेज, हेल्थ अपडेट देते हुए बोले- 'शरीर का आधा हिस्सा नहीं..'

    अरविंद वैद्य (Arvind Vaidya) को यूं तो उनके कई किरदारों के लिए खूब जाना जाता है। लेकिन बीते कई सालों से वह 'अनुपमा' सीरियल में बापूजी का रोल अदा कर रहे हैं, जिसे दर्शक भी खूब पसंद करते हैं। वहीं बीते दिन राष्ट्रपति भवन में आयोजित समारोह में अरविंद वैद्य को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने पद्मश्री पुरस्कार से सम्मानित किया। हालांकि अवॉर्ड लेने के लिए जाने से पहले अरविंद वैद्य ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से भी मुलाकात की। इस खास मौके पर अरविंद वैद्य की बेटी और एक्ट्रेस वंदना पाठक समारोह में मौजूद रहीं। उन्होंने इस पल को इंस्टाग्राम स्टोरी पर साझा करते हुए लिखा, "हम सब के लिए गौरवान्वित पल।" यह भी पढ़ें: Divyanka Tripathi ने व्हाइट गाउन में दिखाया बेबी बंप, पति संग दिए एक से एक पोज
      arvind vaidya (1)

      फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

      60 साल से एक्टिव हैं अरविंद वैद्य

      बता दें कि अरविंद वैद्य (Arvind Vaidya) कला की दुनिया में बीते 60 सालों से एक्टिव हैं। उन्होंने मराठी, हिंदी और गुजराती नाटकों में तो हाथ आजमाया ही। साथ ही वह कई टीवी शोज और पिल्मों में भी नजर आ चुके हैं। अरविंद वैद्य के हिट टीवी शोज में 'खिचड़ी', 'साराभाई वर्सेज साराभाई' और 'खिचड़ी' जैसे शोज शामिल हैं।

      ashna malik
      आशना मलिकauthor

      आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

      और पढ़ें
      End of Article