Pavitra Punia fiancé Jaskomal Singh Pics: टीवी एक्ट्रेस पवित्रा पुनिया आए दिन किसी न किसी वजह से चर्चा में बनी रहती हैं। बीते साल पवित्रा ने अपनी सगाई का ऐलान किया था। उन्होंने इंस्टा पर कुछ तस्वीरें शेयर की थीं, जिनमें वो अपने मंगेतर के साथ एक से एक पोज दे रही थी। हालांकि उन्होंने अपने होने वाले पति का चेहरा नहीं दिखाया था। इस बीच पवित्रा के मंगेतर ने ही सभी को खुश कर दिया है। कुछ फोटोज सामने आई है, जिन्हें देखकर फैंस 7 वें आसमान पर पहुंच गए हैं। आइए नजर डालते है तस्वीरों पर...
pic credit- instagram
पवित्रा के मंगेतर ने शेयर की तस्वीरें
टीवी अदाकारा पवित्रा पुनिया फिर से सुर्खियों में हैं। उनके मंगेतर ने खुद को सबके सामने पेश किया और प्रपोजल सेरेमनी की खूबसूरत तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की हैं। पवित्रा ने पिछले साल अक्टूबर में फैंस को बताया था कि वे अमेरिका में रहने वाले एक शख्स से मंगनी कर चुकी हैं, लेकिन उन्होंने मंगेतर का नाम नहीं बताया था। इससे फैंस में उनकी होने वाली शादी को लेकर काफी उत्सुकता थी। हाल ही में पवित्रा के मंगेतर जसकोमल सिंह ने इंस्टाग्राम पर तस्वीरें पोस्ट करके खुद को इंट्रोड्यूस किया। कैप्शन में उन्होंने लिखा, 'जैसे ही सूरज डूबा, हमारा हमेशा के लिए सफर शुरू हुआ।' तस्वीरों में पवित्रा और जसकोमल समंदर के किनारे रोमांटिक शाम बिताते दिख रहे हैं। दोनों एक-दूसरे के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड रहे हैं।
क्या करते हैं जसकोमल सिंह
बताते चलें कि जसकोमल सिंह पेशे से बिजनेसमैन हैं और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री से जुड़े नहीं हैं। उनके इंस्टाग्राम प्रोफाइल से पता चलता है कि उन्हें संगीत से भी काफी लगाव है और वे पंजाबी गाने गाते हुए वीडियो पोस्ट करते रहते हैं। मालूम हो कि पवित्रा पुनिया सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और अक्सर अपने फैंस के साथ तस्वीरें और वीडियोज शेयर करती रहती हैं। पवित्रा पुनिया का हर एक पोस्ट इंटरनेट पर वायरल हो जाता है। 39 साल की पवित्रा खूबसूरती और बोल्डनेस के मामले में टीवी की बाकी हसीनाओं को टक्कर देती हैं।
