'जीवन में ऐसे दौर आते हैं और...', तकिए में मुंह छुपाकर फूट फूटकर रोए Parth Samthaan, फैंस को हुई टेंशन

Parth Samthaan Video: टीवी एक्टर पार्थ समथान का नया पोस्ट वायरल हो रहा है। इस पोस्ट में पार्थ ने फैंस को अपना हेल्थ अपडेट दिया है और बताया है कि वह एकदम ठीक है।

Parth Samthaan Video: टीवी एक्टर पार्थ समथान (Parth Samthaan) ने गुरुवार को अपने एक पोस्ट से इंटरनेट पर हंगामा मचा दिया। इस पोस्ट में पार्थ रोते हुए नजर आए और वह बेहद ही ज्यादा शांत दिखे। एक्टर की ऐसी हालत देख फैंस हैरान और चिंतित हो गए, जिसके बाद सोशल मीडिया के जरिए ही हर कोई एक्टर से उनका हाल-चाल पूछने लगा। पार्थ का वीडियो इंटरनेट पर चंद घंटों में ही वायरल हो गया, जिसके बाद अब एक्टर ने सामने से आकर पोस्ट की वजह बताई है और फैंस से इतना प्यार करने के लिए धन्यवाद कहा है। (टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: एक महीने के हुए Divyanka Tripathi के जुड़वां बेटे, पिता बने Vivek Dahiya ने इमोशनल वीडियो किया शेयर)

parth samthaan

parth samthaan (photo credit- instagram)

    पार्थ ने बताया अपना हाल

    पार्थ समथान ने अपने इमोशनल वीडियो के बाद नई स्टोरी लगाई है, जिसमें भी वह इमोशनल ही लगे। इस पोस्ट में पार्थ ने बताया कि वह एकदम ठीक हैं और उन्होंने फैंस से कहा कि वह लोगों का इतना प्यार पाकर खुश हैं। अपने पोस्ट में पार्थ ने लिखा, 'मैं अब बिल्कुल ठीक हूं। हम सभी के जीवन में हम सभी के जीवन में ऐसे दौर आते हैं और अपनी भावनाओं को जताना स्वाभाविक है।' (टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: प्रेग्नेंट Karishma Tanna के पति वरुण बंगेरा ने कैसे फ्लॉन्ट किया बेबी बंप? फनी फोटोज ने खींचा फैंस का ध्यान)

      पार्थ ने फैंस को कहा धन्यवाद

      उन्होंने आगे कहा, 'हैरानी की बात है कि मुझे इसी बारे में हजारों डायरेक्ट मेसेज मिले और मुझे एहसास हुआ कि इस बेरहम दुनिया में भी दया और करुणा अभी भी बहुत हद तक मौजूद है। मुझे यह एहसास दिलाने के लिए भी धन्यवाद कि आप लोग सिर्फ मेरे लोअर्स नहीं हैं, बल्कि मेरे शुभचिंतक भी हैं, वे लोग हैं जिनसे मैं जीवन में किसी भी तरह के सपोर्ट के लिए संपर्क कर सकता हूं।'

      पार्थ समथान का करियर

      बता दें कि पार्थ समथान इन दिनों सीरियल सहर होने को है में नजर आ रहे हैं। इस शो में वह ऋषिता कोठारी के साथ नजर आ रहे थे, लेकिन ऋषिता कोठारी ये शो छोड़ चुकी हैं और अब भाविका शर्मा की एंट्री सीरियल में हो गई हैं। पार्थ और भाविका की जोड़ी भी फैंस को पसंद आई हैं। इससे पहले पार्थ सीरियल कसौटी जिंदगी की में नजर आए थे। इस शो में भी उन्हें काफी पसंद किया गया था। हालांकि, पार्थ ने अपना करियर 'सावधान इंडिया', 'गुमराह: एंड ऑफ इनोसेंस' और 'बेस्ट फ्रेंड्स फॉरएवर?' जैसे शो से की और उन्हें पॉपुलैरिटी शो कैसी ये यारियां से मिली।

      End of Feed