Orry on Avinash Mishra-Eisha Singh Breakup: टीवी एक्टर अविनाश मिश्रा और एक्ट्रेस ईशा सिंह के ब्रेकअप की खबरें इन दिनों लगातार इंटरनेट पर चर्चा का विषय बनी हुई हैं। हाल ही में अविनाश ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर एक वीडियो पोस्ट कर ईशा सिंह संग ब्रेकअप की खबरों पर पक्की मुहर भी लगाई। बीते दिनों जो कुछ भी हुआ, उसी जिम्मेदारी अपने ऊपर लेते हुए अविनाश ने वीडियो शेयर कर ईशा सिंह से माफी भी मांगी। अब इस मामले में रिएलिटी शो स्टार ओरहान अवत्रामणि यानी ओरी का बयान सामने आया है। ओरी ने खुलासा किया है कि उन्हें किसी के पर्सनल लाइफ में दखल देने पर धमकियां और आपत्तिजनक मैसेज आ रहे हैं।
अविनाश मिश्रा और ईशा सिंह के ब्रेकअप अपर ओरी ने तोड़ी चुप्पी (Pic Credit: Instagram)
(टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Ramayana Box Office: मंगलवार को रणबीर-यश स्टारर के आंकड़ों में आया सुधार, 20वें दिन कमाए इतने करोड़)
अविनाश-ईशा के ब्रेकअप पर कमेंट करना ओरी को पड़ा भारी
अविनाश मिश्रा और ईशा सिंह के ब्रेकअप पर इंडस्ट्री में मौजूद कई लोगों ने अपनी राय रखी। इसके बाद कई फैन्स ओरी से भी इस मामले पर उनकी राय जानना चाहते थे। ऐसा इसलिए भी था क्योंकि अविनाश के साथ ओरी भी 'खतरों के खिलाड़ी 15' का हिस्सा थे और दोनों की बॉन्डिंग भी शो में काफी अच्छी रही। हालांकि अब ओरी ने इंस्टाग्राम स्टोरी के जरिए साफ कर दिया है कि वह इस विवाद में कोई बयान नहीं देना चाहते।
(टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: 'चीटर हमेशा चीटर रहता है'- Avinash Mishra पर एक्स-GF कावेरी प्रियम का तंज, खोली एक्टर की पोल (Exc))
ओरी ने इस पोस्ट के माध्यम से बताया कि उन्हें बार-बार आक्रामक मैसेज भेजे जा रहे हैं। इतना ही नहीं उन्हें धमकियां भी मिल रही है और उन पर अविनाश और ईशा के ब्रेकअप पर राय देने के लिए बेवजह दबाद बनाया जा रहा है। ओरी ने क्लियर कर दिया है कि वो इस मामले के बारे में ज्यादा नहीं जानते हैं। इसलिए कुछ भी बोलने से पहले वो दोनों में से किसी एक से बात करने के बाद ही अपना रिएक्शन देंगे। हालांकि ओरी ने यह भी कहा कि वो दूसरों की पर्सनल लाइफ पर कमेंट करने से खुद को दूर ही रखते हैं। बताते चलें अविनाश मिश्रा के वीडियो डालने के बाद अभी तक ईशा सिंह ने इन चीजों पर कोई रिएक्शन नहीं दिया है।
