नोरा फतेही को प्यार में मिला धोखा, श्रीति का परफॉर्मेंस देखकर फूट- फूटकर रोने लगीं एक्ट्रेस

  • Authored by: प्रियंका झा
  • Updated Nov 27, 2022, 09:21 PM IST

Nora Fatehi Emotional Video: बॉलीवुड एक्ट्रेस नोरा फतेही का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में एक्ट्रेस बड़ा पछताओगे गाने पर श्रीति झा को डांस करते हुए देखकर काफी इमोशनल हो गई। उन्होंने इस दौरान अपने जीवन से जुड़ा दिलचस्प खुलासा किया।

Nora Fatehi Emotional Video: कलर्स टीवी का मोस्ट पॉपुलर डांस रियलिटी शो झलक दिखला जा 10 (Jhalak Dikhhla Jaa 10) अपने फिनाले वीक में पहुंच गया है। फिनाले वीक में सभी कंटेस्टेंट्स अपना शानदार परफॉर्मेंस दे रहे हैं। सोशल मीडिया फैन पेज पर एक्ट्रेस श्रीति झा (Sriti Jha) के परफॉर्मेंस का वीडियो शेयर किया गया है। वीडियो में श्रीति ने नोरा फतेही (Nora Fatehi) के सॉन्ग बड़ा पछताओगे पर डांस किया। उनका परफॉर्मेंस देखकर नोरा फतेही रोने लगी। एक्ट्रेस इस शो को जज भी कर रही हैं। नोरा ने इस सॉन्ग को शूट करने के समय का अपना एक्सपीरियस शेयर किया।

nora fatehi (2)

nora fatehi (credit pic: instagram)

उन्होंने बताया कि मैं जब इस सॉन्ग को शूट कर रही थी, तब अपनी पर्सनल लाइफ में इस तरह की चीजों से गुजर रही थी और इसलिए इस गाने से खुद को पूरी तरह से रिलेट कर पा रही थी। अपने इमोशन को शूटिंग के दौरान ला पा रही थी। नोरा फतेही का गाना बड़ा पछताओगे दिल टूटने और उसके बाद जो पछतावा होता है। उस पर बनाया गया है। श्रीति के डांस परफॉर्मेंस के दौरान भी नोरा काफी इमोशनल थीं।

End of Feed