Nikki Tamboli Gave Reply To Trollers: एक्ट्रेस निक्की तंबोली (Nikki Tamboli) और एक्टर अरबाज पटेल (Arbaaz Patel) अपने रिश्ते की वजह से अचानक ही चर्चा में आ गए। दोनों का हाल ही में एक म्यूजिक वीडियो आया है, जिसके प्रमोशन के लिए निक्की तंबोली और अरबाज पटेल ने ब्रेकअप का नाटक रचा। इस मौके पर अरबाज ने निक्की पर चीट करने का आरोप लगाया था और निक्की ने भी बहुत ही बिंदास अंदाज में इस आरोप को स्वीकार भी कर लिया था। अब दोनों फेक ब्रेकअप की वजह बता चुके हैं, लेकिन कपल ट्रोल हो रहा है, जिस पर निक्की ने जवाब दिया है। (टाइम्स नाउ नवभारत पर इसे भी पढ़ें: Crime Petrol के लिए Ajay Devgn ने ली भारी फीस, Salman Khan को पछाड़ बने महंगे होस्ट?
nikki tamboli-arbaaz patel (photo credit- instagram)
निक्की तंबोली ने फेक ब्रेकअप की बताई वजह
निक्की तंबोली और अरबाज पटेल का म्यूजिक वीडियो मंगलवाल के दिन आया, जिसके बाद ही दोनों शाम में एक साथ स्पॉट हुए। इस मौके पर निक्की तंबोली ने बताया कि ये सब कुछ मेकर्स का प्लान था और वो सिर्फ एक्टर्स हैं और उन्हें जैसा बोला जाता है वैसा उन्हें करना होता है। निक्की ने ये भी बताया था कि लोग उनके ब्रेकअप को सच मानने लगे थे और उनके पास फोन तक आने लगे थे। हालांकि, निक्की अपनी सफाई के बाद भी ट्रोल होती हुई दिखीं, जिसके बाद उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट कर ट्रोलर्स को जवाब दिया है। इस मौके पर निक्की तंबोली ने ट्रोलर्स को बेशर्म कहा है और बॉयफ्रेंड अरबाज पटेल संग अपना बचाव किया है। (टाइम्स नाउ नवभारत पर इसे भी पढ़ें: Swara Bhasker ने दीपिका पादुकोण की 'Padmaavat' के जौहर विवाद पर दी सफाई, कही ये बातनिक्की तंबोली ने ट्रोलर्स को दिया जवाब
निक्की तंबोली को अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट की स्टोरी पर एक वीडियो और एक नोट लगाया है। इस पोस्ट में निक्की ने भड़कते हुए कहा, 'तुमने मुझे बेशरम कहा। मैंने तुम्हें बेशरम कहा। तुमने रील्स बनाईं। तुमने कहानियां बनाईं। तुमने कंटेंट बनाया। और मैंने एक गाना बना दिया। बहती गंगा में सबने हाथ धोया, लेकिन बेबी वो गंगा मैने बनाई है। इसे कहते हैं मार्केटिंग। इसके कहते हैं निक्की तंबोली। याद रखना।'nikki tamboli-arbaaz patel (photo credit-instagram)
