डेंगू होने के बाद सदमे में है निक्की तंबोली, कहा- 'मुझे मच्छर ने नहीं काटा...'

Nikki Tamboli on her dengue diagnosis: बिग बॉस फेम निक्की तंबोली ने बीते दिन बताया था कि उन्हें डेंगू हो गया है। अभी उन्हें तेज बुखार है और वो पूरे दिन आराम कर रही हैं। इस बीच निक्की तंबोली ने हैरान कर देने वाली बात कही है। निक्की ने बताया है कि उन्हें किसी मच्छर ने नहीं काटा फिर भी वो डेंगू पॉजिटिव हो गई।

Nikki Tamboli on her dengue diagnosis: बिग बॉस फेम निक्की तंबोली इन दिनों मुश्किलों का सामना कर रही हैं। बीते दिन निक्की तंबोली ने अपने सोशल मीडिया पर ये जानकारी दी थी कि वो डेंगू का शिकार हो गई हैं। निक्की तंबोली को 103.6 डिग्री का बुखार है। उन्होंने फैंस को बताया कि इसी वजह से वह गणेश चतुर्थी के समारोह में शामिल नहीं हो पाईं। निक्की तंबोली के फैंस इस बात से काफी चिंतित हो गए हैं। इस बीच निक्की तंबोली ने बताया है कि वो कैसे डेंगू का शिकार हो गई। आइए जानते हैं इस खास रिपोर्ट में...

nikki tamboli dengue

Pic Credit- Nikki Tamboli (instagram)

निक्की तंबोली का छलका दर्द

बिग बॉस फेम निक्की तंबोली ने ई टाइम्स टीवी से खास बातचीत में बताया है कि वो कैसे डेंगू पॉजिटिव हो गई। उन्होंने कहा, 'मुझे सच में नहीं पता कि ये कैसे हुआ। जब मैं दुबई में थी, मुझे नहीं लगा कि किसी मच्छर ने मुझे काटा। जहां तक मुझे पता है, मुझे मच्छर ने कभी नहीं काटा, तो ये जानकर बहुत हैरानी हुई कि मुझे डेंगू कैसे हो गया। मैं पहले से ही सदमे में हूं। इतना ध्यान रखने के बावजूद समझ नहीं आ रहा कि ये कैसे हुआ। पिछले छह दिन से मैं बीमार हूं। मेरा चेहरा इतना सूज गया है, बता नहीं सकती। मैं लगभग परे दिन सो रहा हूं, दवाइयां खा रहा हूं और हाइड्रेटेड रहने की कोशिश कर रही हूं। अभी मैं 10 दिन का ब्रेक ले रही हूं ताकि पूरी तरह ठीक हो सकूं, क्योंकि इसने मुझे बहुत कमजोर कर दिया है।'

End of Feed