टीवी मसाला

Khatron Ke Khiladi 15: स्टंट में रुहानिका धवन को नोचने लगे कुत्ते, दर्द बयां कर बोलीं- जरा भी रहम नहीं किया

Khatron Ke Khiladi 15 Ruhaanika Dhawan On Dog Stunts: टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस रुहानिका धवन ने 'खतरों के खिलाड़ी 15' के एक स्टंट को लेकर चुप्पी तोड़ी है, जिसमें जंगली कुत्ते उन्हें नोचते नजर आए।

Image

Khatron Ke Khiladi 15: रुहानिका धवन ने खतरनाक स्टंट को लेकर बयां किया दर्द

Khatron Ke Khiladi 15 Ruhaanika Dhawan On Dog Stunts: टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस रुहानिका धवन ने बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट छोटे पर्दे पर जबरदस्त पहचान बनाई थी। रुहानिका धवन ने 'ये है मोहब्बतें' के जरिए खूब सुर्खियां बटोरी थीं। वहीं अब एक्ट्रेस इन दिनों 'खतरों के खिलाड़ी 15' में नजर आ रही हैं। इस शो में बीते दिन एक स्टंट हुआ, जिसमें कंटेस्टेंट्स को कुत्तों का सामना करना था। इस स्टंट में कंटेस्टेंट्स पर कुत्ते छोड़ दिये गए थे, जो उन्हें बुरी तरह नोच रहे थे। वहीं रुहानिका धवन ने भी इस स्टंट को लेकर अपना दर्द बयां किया है। एक्ट्रेस का कहना है कि वह इस दौरान डर गई थीं और एक पल के लिए खो गई थीं। लेकिन इसके बाद भी उन्होंने स्टंट के दौरान हार नहीं मानी। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Khatron Ke Khiladi 15: रोहित शेट्टी के शो में हुईं Gaurav Khanna की वापसी, स्टंट में चोट लगने के बाद हुए थे बाहर

    रुहानिका धवन ने इंस्टाग्राम पर फोटो शेयर की, जिसमें कुत्ते उन्हें बुरी तरह से नोचते हुए दिखाई दिये। रुहानिका धवन ने अपनी पोस्ट में लिखा, "खतरों के खिलाड़ी एक ऐसा शो था, जिसे करने से मैं बहुत डरती थी। जब मैंने इसमें हिस्सा लेने के लिए हां कहा, तब भी मैं काफी डरी हुई और घबराई हुई थी। मुझे रात में भी डर लगता था। लेकिन अब यह शो मेरे दिल के बहुत करीब है। यह शो आपको अपने बारे में बहुत कुछ सिखाता है। इसमें आपको खुद का वह रूप देखने को मिलता है, जिसके बारे में आपको पता भी नहीं था कि वह आपके अंदर मौजूद है।" रुहानिका धवन ने बताया कि इस शो में रहते हुए उन्होंने अपने बारे में बहुत कुछ सीखा। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Govinda ने फैमिली के साथ नहीं मनाया Rakshabandhan!! बेटी Tina Ahuja की Pics से हुआ खुलासा
      रुहानिका धवन यहीं नहीं रुकीं। उन्होंने डॉग स्टंट को लेकर आगे लिखा, "अंकुश और मानव का शुक्रिया, जिन्होंने शो से पहले मुझे पूरी तरह से तैयार होने में मदद की। उस दिन जो कुछ भी हुआ, उसे शब्दों में बयां करना मुश्किल है। मुझे याद है कि मैं बहुत डरी हुई थी, लेकिन उन कुत्तों में जरा भी रहम नहीं दिखाया। शुरुआत में मुझे कमरे में घसीटकर ले जाया गया। फिर मैंने खुद को आजमाने की कोशिश की। मुझे लगा था कि मेरे बराबर वजन वाले कुत्तों को संभालना मुश्किल होगा, लेकिन वहां मौजूद हल्के वजन वाले कुत्तों ने भी मुझे बिल्कुल नहीं बख्शा। मुझे अभी भी याद है कि कुछ ही सेकंड में उन कुत्तों ने मुझे पूरी तरह अपने कंट्रोल में कर लिया था।"

      रुहानिका धवन ने अपनी पोस्ट में बताया कि भले ही वे स्टंट हार गए, लेकिन यह उनके लिए यह एक व्यक्तिगत जीत थी। रुहानिका ने आगे लिखा, "सच कहूं तो इसे करना बेहद मुश्किल था। मुझे अपनी पूरी ताकत और हिम्मत लगानी पड़ी, तभी जाकर मैं उन चाबियों को हासिल कर पाई।"

      ashna malik
      आशना मलिकauthor

      आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

      और पढ़ें
      End of Article