Nia Sharma के अंगूठे में लगी भयंकर चोट, एक दिन में एक्ट्रेस खा रही हैं पांच पेनकिलर

Nia Sharma Taking Five Painkillers in Day: टीवी एक्ट्रेस निया शर्मा ने को हाथ के अंगूठे पर चोट लग गई है। ऐसे में अब अंगूठे के आस-पास पूरा हिस्सा सूज गया है जिसके लिए एक्ट्रेस दिन में पांच पेनकिलर कहा रही है। टाइम्स नाउ नवभारत की इस रिपोर्ट में पढिए पूरी खबर।

Nia Sharma Taking Five Painkillers in Day: टीवी इंडस्ट्री की जानी मानी एक्ट्रेस निया शर्मा अक्सर अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में रहती हैं। निया इन दिनों छोटे परदे से दूर अपनी पर्सनल लाइफ को इन्जॉय कर रही है। अक्सर सोशल मीडिया पर एक्ट्रेस को अपने दोस्तों संग जमकर पार्टी करते हुए देखा गया है। हाल ही में एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर अपने साथ हुई दुर्घटना को लेकर बताया। एक्ट्रेस के अंगूठे में चोट लग गई है और हैरान की बात तो यह देखी की एक्ट्रेस एक दिन में पांच पेनकिलर खा रही हैं।

Nia Sharma Taking Five Painkillers in Day

निया शर्मा (Nia Sharma) के हाथ के अंगूठे पर चोट लग गई है ऐसे में वह पूरी तरह से सूज गया है जिससे काफी दर्द हो रहा है। निया ने तस्वीर शेयर कर सोशल मीडिया पर लिखा कि अंगूठे की सूजन बिल्कुल भी कम नहीं हो रही है। दिन में 5 पेनकिलर दवाई लेने के बाद भी दर्द होता है। साथ ही फैंस को उन सलाह और सुझाव के लिए धन्वयाद जो आपने दर्द कम करने के लिए मुझे दिए। मैंने बहुत से सुझाव पढ़े हैं और वे मददगार रहे हैं। हम आशा करते हैं की निया शर्मा की चोट जल्द ही ठीक हो जाए।

End of Feed