4 साल बाद Nia Sharma टीवी पर करेंगी कमबैक, सुपर नैचुरल शो से चमकेगी किस्मत

  • Authored by: प्रियंका झा
  • Updated Apr 5, 2024, 09:56 AM IST

टीवी एक्ट्रेस निया शर्मा लंबे समय से छोटे पर्दे पर नजर नहीं आई हैं। एक्ट्रेस को स्क्रीन पर देखने के लिए फैंस काफी एक्साइटेड हैं। एक्ट्रेस 4 साल बाद टीवी पर वापसी कर रही हैं। एक्ट्रेस कलर्स टीवी के सुपर नैचुरल शो में दिखाई देंगी। निया शो में लीड रोल प्ले करेंगी।

Nia Sharma Come Back On Tv: एक्ट्रेस निया शर्मा टीवी इंडस्ट्री का पॉपुलर चेहरा है। एक्ट्रेस लंबे समय से छोटे पर्दे से दूर थीं। एक्ट्रेस ने अपने काम से लोगों के दिलों में अपनी अलग पहचान बनाई हैं। एक्ट्रेस कई हिट टीवी शो और वेब सीरीज में नजर आ चुकी हैं। लंबे समय बाद एक्ट्रेस टीवी पर वापसी कर रही हैं। फैंस एक्ट्रेस के वापसी का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। एक्ट्रेस कलर्स टीवी के सुपर नैचुरल शो सुहागन चुडैल में दिखाई देंगी। ये एक फिक्शन जॉनर मूवी है। निया अपने इस नए शो को लेकर काफी एक्साइटेड हैं।

ये नागिन की तरह एक सुपरनैचुरल शो होगा। सूत्र से मिली जानकारी के अनुसार, निया ने इस शो को साइन कर लिया है। मेकर्स निया के शो में शामिल होने से काफी खुश है। शो के बाकी कैरेक्टर्स फाइनल होते ही शूटिंग शुरू हो जाएगी।

End of Feed