Sai Ketan Rao Breaks Silence On Yeh Rishta Kya Kehlata Hai No Dating Policy: टीवी सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' इन दिनों खूब चर्चा में बना हुआ है। शो से पहले जहां दो सितारों को निकालकर उनकी जगह दो नए सितारों की एंट्री कराई गई तो वहीं अब मेकर्स ने सेट पर 'नो डेटिंग पॉलिसी' ही लागू कर दी है। 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' (Yeh Rishta Kya Kehlata Hai) के अरमान यानी रोहित पुरोहित ने बताया कि कॉन्ट्रैक्ट में उनसे 'नो डेटिंग पॉलिसी' साइन कराई गई थी। इस मामले पर अब 'इमली' एक्टर सई केतन राव (Sai Ketan Rao) ने चुप्पी तोड़ी है। उन्होंने टाइम्स नाउ संग एक्सक्लुसिव बातचीत के दौरान इस मामले पर अपनी राय पेश की।
दरअसल, सई केतन राव (Sai Ketan Rao) से पूछा गया कि 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' (Yeh Rishta Kya Kehlata Hai) के सेट पर 'नो डेटिंग पॉलिसी' लागू हुई है। आपको क्या लगता है कि ये कितना ठीक है? इसपर सई केतन राव ने कहा, "मुझे इस बारे में कुछ नहीं पता। मुझे नहीं पता कि 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' के सेट पर क्या हो रहा है। जहां तक लव अफेयर की बात है, मैं इन सब चीजों में विश्वास नहीं करता हूं। एक कलाकार को सेट पर काम करना चाहिए और सीखना चाहिए। एक्टर को अपने काम पर ही पूरा ध्यान देना चाहिए।"
इन सबसे इतर 'इमली' एक्टर सई केतन राव (Sai Ketan Rao) ने एक्ट्रेस शिवांगी खेडकर (Shivangi Khedkar) संग रिलेशनशिप की अटकलों पर भी चुप्पी तोड़ी। उन्होंने डेटिंग के सवालों का जवाब देते हुए कहा, "मैं इस बारे में कोई कमेंट नहीं करना चाहता।" बता दें कि 'मेहंदी है रचने वाली' में सई केतन राव और एक्ट्रेस शिवांगी खेडकर की केमिस्ट्री को खूब पसंद किया गया था। दोनों को कई बार साथ में स्पॉट किया जाता था, जिससे उनकी डेटिंग की अटकलें लगनी भी शुरू हो गई थीं।
