Nia Sharma, Krystle D'Souza and Karan Wahi questioned by ED: प्रवर्तन निदेशालय ने मनी लॉन्ड्रिंग मामले में टेलीविजन एक्ट्रेस निया शर्मा को तलब किया है। इसके अलावा एजेंसी ने इसी मामले में क्रिस्टल डिसूजा और करण वाही को भी समन किया है। कई मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि निया को समन जारी किया गया है, वहीं क्रिस्टल और करण से जांच एजेंसी ने बुधवार 3 जुलाई को पूछताछ भी की है। कथित तौर पर, उनसे अंतरराष्ट्रीय ट्रेडर्स के माध्यम से अवैध ऑनलाइन विदेशी मुद्रा व्यापार से जुड़े OctaFx ट्रेडिंग ऐप और OctaFX.com मनी लॉन्ड्रिंग मामले के बारे में पूछताछ की जा रही है।
Nia Sharma, Karan Wahi And Krystle D’Souza Summoned By ED In Octa FX Money Laundering Case. (Credit: Instagram)
यह भी पढ़ें- Fawad Khan की 8 साल बाद हुई बॉलीवुड में दोबारा एंट्री!! अनुष्का शर्मा के बाद इस बॉलीवुड हसीना संग लड़ाएंगे इश्क
निया शर्मा, क्रिस्टल डिसूजा और करण वाही टेलीविजन इंडस्ट्री के पॉप्यूलर चेहरे हैं। करण को दिल मिल गए और चन्ना मेरेया जैसे शो के लिए जाना जाता है। फिलहाल वह रायसिंघानी बनाम रायसिंघानी में नजर आ रहे हैं। दूसरी ओर, निया और क्रिस्टल ने लोकप्रिय शो 'एक हजारों में मेरी बहना है' में एक साथ काम किया, जो 2011 से 2013 तक टीवी पर टेलीकास्ट किया गया था। बाद में, क्रिस्टल ने ब्रह्मराक्षस, बेलन वाली बहू और 'एक नई पहचान' जैसे शो में भी एक्टिंग की थी।
वहीं दूसरी ओर निया शर्मा इन दिनों सुहागन चुडैल और लाफर्स शेफ्स में नजर आ रही हैं। डेली सोप से चार साल के अंतराल के बाद सुहागन चुडैल में निया की टीवी पर वापसी हो गई है। यह एक सुपरनैचुरल ड्रामा है जिसमें निया नेगेटिव किरदार निभाती नजर आ रही हैं।
